विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेल की धार और लट्ठे पर चढ़ते पहलवान, फिसले तो लगे ठहाके; रंगजी मंदिर में अनोखी प्रतियोगिता

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 05 Sep 2026 07:45 PM (IST)

वृंदावन के रंगजी मंदिर में नंदोत्सव के दौरान 50 फुट ऊंचे तेल लगे लट्ठे पर पहलवानों की अनोखी प्रतियोगिता हुई। ...और पढ़ें

HighLights

  1. रंगजी मंदिर में नंदोत्सव पर अनोखी लट्ठा प्रतियोगिता।

  2. पचास फुट ऊंचे तेल लगे लट्ठे पर चढ़े पहलवान।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। रंगजी मंदिर के पश्चिम द्वार पर पचास फुट ऊंचे लट्ठा पर शनिवार की शाम अंतरयामी अखाड़े के पहलवान अनोखी प्रतियोगिता में अपना करतब दिखाते नजर आए। रंगजी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर नंदोत्सव के रूप में लट्ठा के मेला का आकर्षण भी अलग अंदाज में भक्तों को रोमांचित करता है।

जब ठाकुरजी का आशीर्वाद लेकर पहलवान प्रतियोगिता में उतरे तो 50 फीट ऊंचे खंभे पर एक-दूसरे का सहारा लेकर चढ़ने की कोशिश में जुट गए। लेकिन, ये प्रतियोगिता इतनी आसान इसलिए नहीं थी कि लट्ठे के शिखर पर बनी मचान पर बैठे मंदिर कर्मचारी तेल पानी को इसी लट्ठे पर बरसा रहे थे

जिससे लट्ठा चिकना हो रहा था, तो इस पर चढ़ते पहलवान कई बार जमीन पर जा गिरे। लट्ठे पर चढ़ते-गिरते पहलवानों को देख हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों की तालियों से वातावरण गूंज उठता। इससे पहले ठाकुर गोदारंगमन्नार की शोभायात्रा मंदिर के पश्चिम द्वार पर पहुंची तो भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।