SSP श्लोक कुमार का क्राइम कंट्रोल के लिए बड़ा कदम: मथुरा में 39 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई चौकी प्रभारी बदले
मथुरा में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एसएसपी ने 39 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इसमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक और महिला उपनिरीक्षक शामिल ह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
मथुरा में 39 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया।
कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने का उद्देश्य।
निरीक्षक, उपनिरीक्षक और महिला उपनिरीक्षक शामिल।
जागरण संवाददाता, मथुरा। जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एसएसपी ने बड़ा फेरबदल किया गया है। 39 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती की गई है। इनमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक और महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। पुलिस लाइन से कई पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में भेजा गया है। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को एक थाने से दूसरे थाने में स्थानांतरित किया गया है।
कानून व्यवस्था सुधारने के लिए 39 पुलिसकर्मियों का बड़ा फेरबदल
स्थानांतरण सूची में कोतवाली, हाईवे, अपराध शाखा, महावन, रिफाइनरी, जैंत, महिला थाना, वृंदावन, गोविंदनगर, राया, सदर बाजार, बलदेव, नौहझील, फरह, मांट और छाता समेत कई थाने शामिल हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस फेरबदल से पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने सर्किट हाउस आगरा में किया डिनर: पनीर पकौड़ा को इनकार, लौकी-तोरई की सब्जी के साथ चखा खीर का स्वाद
दारोगा व ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सरेराह हड़काया
मथुरा गेट चौकी क्षेत्र के पानीगांव कट पर पुलिस के दारोगा और ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सरेराह हड़काने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। यह वीडियो लगभग दो दिन पुराना है। बताया जा रहा है कि वाहन सवार युवकों ने पहले पार्किंग कर्मचारियों से विवाद किया। इसके बाद पुलिसकर्मी पहुंचे और उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और इसे इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें- आसमान में दिखाई देगा शानदार नजारा: पृथ्वी के करीब आएगा धूमकेतु टेम्पल 2, दो अगस्त को देख सकेंगे
वृंदावन थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि विवाद पार्किंग में गाड़ी घुसाने को लेकर हुआ था। इसे पुलिस ने शांत करा दिया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से राजीनामा कर लिया है।