विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गलियां और रेलिंग खाली, राष्ट्रपति के वृंदावन प्रवास से बांकेबिहारी मंदिर में सन्नाटा; भक्तों को मिले आराम से दर्शन

Updated: Sat, 21 Mar 2026 11:47 AM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के वृंदावन प्रवास के कारण वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई। इससे बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही। गलियां और मंदिर परिसर खाली दिखे।

मंदिर परिसर में कुछ इस तरह हुए दर्शन।

मंदिर परिसर में कुछ इस तरह हुए दर्शन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, वृंदावन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के तीन दिवसीय वृंदावन प्रवास के कारण शहर में श्रद्धालुओं के वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी। ऐसे में श्रद्धालु पैदल ही लंबा सफर तय करके मंदिर तक पहुंच रहे हैं। शुक्रवार सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही। मंदिर परिसर के अंदर और बाहर गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। संख्या कम होने के कारण श्रद्धालुओं ने आराम से आराध्य के दर्शन किए।

दूसरे जिलों से काफी कम संख्या में आए श्रद्धालु

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार को सुबह से ही सन्नाटा पसरा नजर आया। मंदिर में आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी रही। शहर के बाहर श्रद्धालुओं के वाहनों को रोक दिया गया। परिवहन निगम की बसें भी शहर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकी थीं। शहर के अंदर भी आटो व ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह बंद रहा।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति की ब्रज में ऐतिहासिक गोवर्धन यात्रा: अभेद सुरक्षा के बीच नंगे पैर चलीं द्रौपदी मुर्मू, ‘राधे राधे’ से गूंजा मार्ग

खाली पड़ी रहीं रेलिंग, आराम से भक्तों ने किए दर्शन

श्रद्धालु शहर के नाकों पर अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल ही मंदिरों तक पहुंच रहे थे। ऐसे में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ में भारी गिरावट रही।

बांकेबिहारी मंदिर की गलियां जहां भक्तों की भीड़ का दबाव प्रतिदिन बना रहता है। वहां सन्नाटा पसरा था और चबूतरे से लेकर मंदिर प्रांगण में रेलिंग भी खाली ही रहीं। कुछ श्रद्धालु जो दर्शन के लिए पहुंच रहे थे बड़े आराम से प्रवेश मिल रहा था और आराध्य के दर्शन मन भरकर कर रहे थे।