विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura News: खत्म हुआ इंतजार, शुरू हाेंगे मांगलिक कार्य; देव जागने के बाद नवंबर और दिसम्बर में ये है शुभ मुहूर्त

By Navneet SharmaEdited By: Abhishek Saxena
Updated: Thu, 16 Nov 2023 10:00 AM (IST)

गूंजेगी शहनाई शुरू हाेंगे मांगलिक कार्य। एकादशी तिथि 22 नवंबर को सुबह 11.03 बजे शुरू होगी जो 23 नवंबर को सुबह 9.01 बजे खत्म होगी। भगवान विष्णु के शयनक ...और पढ़ें

मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त की तारीखें।
मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त की तारीखें।

HighLights

  1. 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी, जागेंगे देव
  2. नवंबर में शादी के छह मुहूर्त, दिसंबर में सात

जागरण संवाददाता, मथुरा। चार माह से सोए देव 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर जाग जाएंगे। इसके साथ शहनाई गूंजने लगेंगी और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। नवंबर में छह और दिसंबर में शादी के सात शुभ मुहूर्त हैं।

29 जून को श्रीहरि विष्णु योग निंद्रा में चले गए थे। इसी के साथ चातुर्मास शुरू हो गया। इस बार सावन अधिक मास के कारण चातुर्मास चार की जगह पांच माह का था। 23 नवंबर को चातुर्मास की अवधि पूरी हो रही है। इसी दिन श्री हरि फिर योग निंद्रा से बाहर आएंगे। इसी के साथ पांच माह से थमी शहनाइयां गूंजने लगेंगी।

नवंबर और दिसम्बर में ये है मुहूर्त

दूल्हों का घोड़ी पर चढ़ने का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। नवंबर में छह और दिसंबर में शादी के सात मुहूर्त हैं। 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक खरमास में विवाह बंद रहेंगे।

Read Also: UP News: गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी; बैंकों से डेढ़ हजार करोड़ का लोन लेकर भुगतान करेंगी चीनी मिल

ज्योतिषाचार्य अजय तैलंग ने बताया कि हिंदू धर्म में विवाह को एक महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। सनातन धर्म में किसी भी जातक का विवाह कुंडली मिलान कर तय किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में यह मान्यता है कि कुंडली में गुणों के मिलान के साथ-साथ शुभ मुहूर्त में विवाह करने पर वर और वधु को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी तिथि से विवाह का लग्न शुरू होता है।

Read Also: Agra News: गर्लफ्रेंड को दारोगा भर्ती की तैयारी करा रहा था 50 हजार का इनामी बदमाश, भरतपुर में हत्या का आरोपित एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

यह हैं शुभ मुहूर्त

  • नवंबर: 23, 24, 25, 27, 28, 29
  • दिसंबर- 5, 6, 7 8, 9, 11, 15