विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में पुलिस चौकी के अंदर घुसकर दरोगा पर हमला, प्रधान पति ने धारदार हथियार से किया प्रहार

By Viveka Nand Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 23 Oct 2026 08:11 PM (IST)

मथुरा की पलसों पुलिस चौकी में एक ग्राम प्रधान के पति ने नशे की हालत में दारोगा पर धारदार वस्तु ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. नशे में धुत आरोपी ने खुद को भी चोटिल किया।

  2. दारोगा को एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी।

संवाद सूत्र, गोवर्धन (मथुरा)। पलसों पुलिस चौकी में एक ग्राम प्रधान के पति ने जमकर हंगामा किया। सिफारिश न सुनने पर गुस्साए प्रधान पति ने नशे की हालत में पहले दारोगा पर धारदार वस्तु से हमला किया, इसके बाद खुद जमीन पर अपना माथा मारकर चोटिल कर लिया। आरोप है कि उसने एससी-एसटी में फंसाकर दारोगा को चौकी से हटवाने की भी धमकी दी गई।

इस मामले में चौकी प्रभारी ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना गुरुवार रात की है। दर्ज कराई प्राथमिकी में पलसों चौकी के प्रभारी अजित कुमार ने कहा है कि रात नौ बजे वह हमराही सिपाही श्रीकांत सागर व सचिन के साथ चौकी पर बैठे थे। तभी पलसों के प्रधान का पति सतीश नशे की हालत में आया। कहने लगा कि मैं ग्राम प्रधान का पति हूं, तुम मेरी सिफारिश क्यों नहीं सुनते हो।

आरोप लगाया कि उसने आते ही चौकी प्रभारी के साथ गाली-गलोज शुरू कर दी। समझाने पर वह उग्र हो गया और चेहरे पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इससे चौकी प्रभारी घायल हो गए। तभी साथी पुलिसकर्मी आ गए और चौकी प्रभारी को बचाया। तभी आरोपित ने खुद का माथा जमीन पर पटक कर चोटिल कर लिया।

आरोपित ने चौकी प्रभारी को एससी-एसटी एक्ट के झूठे मामले में फंसाने और नौकरी से हटवाने की धमकी दी। इसका वीडियो भी पुलिसकर्मियों ने बना लिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया, चौकी प्रभारी के प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।