विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, फोम से भड़कीं लपटें; 20 लाख का नुकसान

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 07 Sep 2026 07:42 PM (IST)

मथुरा के बीएसए मार्ग स्थित पांडेय फर्नीचर शोरूम में सोमवार शाम भीषण आग लग गई, जिससे करीब 20 लाख रुपये ...और पढ़ें

शोरूम की आग पर काबू करने पहुंची दमकल।

शोरूम की आग पर काबू करने पहुंची दमकल।

HighLights

  1. मथुरा के पांडेय फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगी।

  2. शॉर्ट सर्किट को आग का प्रारंभिक कारण बताया गया।

जागरण संवाददाता, मथुरा। बीएसए मार्ग स्थित पांडेय फर्नीचर शोरूम में सोमवार शाम अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। शोरूम में रखे फोम, सोफे, बेड और फर्नीचर ने आग को तेजी से विकराल कर दिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे लगी। कुछ ही देर में आग ने शोरूम के अंदर रखे फोम, गद्दे और फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया। फोम के कारण आग तेजी से फैल गई और शोरूम से धुएं का गुबार उठने लगा

आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भी दहशत फैल गई। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों ने आसपास के हिस्से को भी सुरक्षित किया, जिससे आग दूसरी दुकानों तक नहीं पहुंच सकी।

प्रारंभिक जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। शोरूम संचालक मोनू पांडेय ने बताया आग से फर्नीचर, फोम और अन्य सामान जलकर राख हो गया। नुकसान करीब 20 लाख रुपये का बताया जा रहा है।