Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • mathura
LIVE BLOG

Krishna Janmashtami Live: नंद के घर आनंद भयो... कान्हा के जन्म पर बांकेबिहारी मंदिर में गूंजा जयकारा

मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मस्थान से लेकर विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर तक को भव्य रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक झांकियों से सजाया गया है। वहीं, कान्हा के जन्मोत्सव पर मंदिरों में भक्त झूम उठे।

By Ashish Mishra Sat, 05 Sep 2026 02:06 AM (IST)
कान्हा के जन्म पर बांकेबिहारी मंदिर में गूंजा जयकारा।

कान्हा के जन्म पर बांकेबिहारी मंदिर में गूंजा जयकारा।

डिजिटल डेस्क, मथुरा। Banke Bihari Janmashtami 2026 live: भक्तों को जिस घड़ी का इंतजार था वह घड़ी आ गई। कान्हा के जन्मोत्सव पर पूरी ब्रज नगरी भक्तिमय हो गई है। कान्हा के जन्म पर मंदिरों में पहुंचे भक्त झूम उठे। 

नटवर नागर का 5253वां जन्मोत्सव है। लाला के जन्म को लेकर ब्रज उल्लास में डूबा है। ब्रजवासी भी पलक पांवड़े बिछाए हैं। भव्य जन्मोत्सव की तैयारियों ने भी भक्तों का मन मोह लिया।

5 Sept 20261:46:55 AM

Krishna Janmashtami LIVE: कान्हा का हुआ कामधेनु अभिषेक

कान्हा के जन्म के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद भक्त झूम उठे। जन्मोत्सव के बीच कान्हा को दूधधारा अभिषेकम यानी कामधेनु अभिषेक भी कराया गया। इस दौरान मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर गूंज उठा।

mathura news (9)

5 Sept 202612:40:45 AM

Krishna Janmashtami 2026 live: जन्मोत्सव पर कान्हा का महाअभिषेक

जन्मोत्सव के मौके पर कान्हा का भव्य महाअभिषेक किया जा रहा है। इस दौरान मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त मौजूद हैं। पूरी मंदिर परिसर कान्हा के जयकारों से गूंज रहा है।

mathura news (8)

5 Sept 202612:21:08 AM

Janmashtami 2026 LIVE: कान्हा के जन्मोत्सव में झूम भक्त

कान्हा के जन्म पर मथुरा के मंदिरों में भक्तगण झूम उठे। चारों तरफ नंद के घर आनंद भयो का जयकारा गूंज रहा है। 

मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में कान्हा के जन्म पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। चारों तरफ नंद के घर आनंद भयो का जयकारा गूंज रहा है। pic.twitter.com/p5hz9gNwbz

— Ashish Mishra (@AshishMishra_6) September 4, 2026
5 Sept 202612:16:50 AM

Krishna Janmashtami 2026 LIVE: कान्हा के जन्म पर उमड़ा सैलाब

मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में कान्हा के जन्म पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। चारों तरफ नंद के घर आनंद भयो का जयकारा गूंज रहा है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद है।

mathura news (7)

4 Sept 202611:49:38 PM

Janmashtami 2026 LIVE: आकाश में साकार हुईं कन्हैया की लीलाएं

पहली बार जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित ड्रोन शो ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया। आकाश में जब कन्हैया की लीलाएं साकार हुईं तो हजारों लोगों की निगाहें आसमान पर टिक गईं। कृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास से सराबोर मथुरा में इस अद्भुत आयोजन ने उत्सव में चार चांद लगा दिए।

mathura news (6)

4 Sept 202611:24:00 PM

Banke Bihari Janmashtami Live: बांकेबिहारी के लिए पाग केक

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंगला आरती के दौरान 31 किलो का विशेष 'पाग केक' अर्पित किया जाएगा। यह केक आगरा में 20 कारीगरों ने 12 घंटे में तैयार किया है।

79689244

4 Sept 202610:18:09 PM

Krishna Janmashtami Mathura LIVE: दर्शन के उमड़े भक्त

मथुरा- वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ पहुंची रही है। वहीं, इस्कॉन और प्रेममंदिर के बीच श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा है।

prem mandir

4 Sept 20269:14:59 PM

Janmashtami Live Updates: बारिश में भी दिख रही आस्था

मूसलाधार बारिश के बावजूद ब्रजभूमि में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। द्वापर युग में ब्रजवासियों को देवराज इंद्र के कोप से बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर गिरिराज पर्वत धारण किया था। आज वही समर्पण भक्तों में दिखाई दे रहा है।

krishna janmashtami (2)

4 Sept 20269:21:47 PM

Janmashtami Live Updates: जगह-जगह भंडारे का आयोजन

मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों और चौराहों को भव्य रंगीन लाइटों से सजाया गया है।  कान्हा की नगरी को दुल्हन की सजाया गया है। इस मौके पर जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों और चौराहों को भव्य रंगीन लाइटों से सजाया गया है। कान्हा की नगरी को दुल्हन की सजाया गया है। इस मौके पर जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया है। pic.twitter.com/rQwRGSgZsr

— Ashish Mishra (@AshishMishra_6) September 4, 2026
4 Sept 20269:18:22 PM

Janmashtami 2026 LIVE: जन्मस्थान के बाहर लाखों की भीड़

कृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर 3 से श्रद्धालुओं का प्रवेश अनवरत जारी है। द्वार पर अपने आराध्य की एक झलक पाने की आतुरता लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी बीच आसमान से रिमझिम वर्षा की फुहारें शुरू हो गई हैं।

कृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर 3 से श्रद्धालुओं का प्रवेश अनवरत जारी है। द्वार पर अपने आराध्य की एक झलक पाने की आतुरता लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी बीच आसमान से रिमझिम वर्षा की फुहारें शुरू हो गई हैं। pic.twitter.com/6UDOVhdpaC

— Ashish Mishra (@AshishMishra_6) September 4, 2026
4 Sept 20269:19:09 PM

Krishna Janmashtami Mathura LIVE: चंद्रोदय मंदिर में संकीर्तन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चंद्रोदय मंदिर में शाम को वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य ठाकुर श्रीश्री वृंदावन चंद्र का महाभिषेक शुरू हुआ तो ढोल, मृदंग, झांझ और मंजीरा की धुन पर हरिनाम संकीर्तन शुरू हो गया।

मथुरा के मंदिरों में पंचगव्य से कान्हा का अभिषेक किया हो रहा है। जन्मोत्सव के मौके पर दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भी उमड़ रही है। pic.twitter.com/iKoryZL5mH

— Ashish Mishra (@AshishMishra_6) September 4, 2026
4 Sept 20268:07:18 PM

प्रेम मंदिर में उमड़ा लाखों भक्तों का सैलाब

वृंदावन का भव्य प्रेम मंदिर इस समय आस्था, उल्लास और दिव्यता के चरम शिखर पर है। श्वेत संगमरमर की दीवारों पर पड़ती सतरंगी रोशनी के बीच लाखों भक्तों का असीम जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

वृंदावन का भव्य प्रेम मंदिर इस समय आस्था, उल्लास और दिव्यता के चरम शिखर पर है। श्वेत संगमरमर की दीवारों पर पड़ती सतरंगी रोशनी के बीच लाखों भक्तों का असीम जनसैलाब उमड़ पड़ा है। #premmandir #mathuravrindavan pic.twitter.com/EwSeFwCM0E

— Ashish Mishra (@AshishMishra_6) September 4, 2026
4 Sept 20268:01:23 PM

झांझ, मृदंग और हरिनाम संकीर्तन से झूमे श्रद्धालु

कृष्ण जन्माष्टमी पर प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशवदेव जी महाराज के दिव्य प्रांगण में भक्ति का एक अनुपम दृश्य साकार हो उठा। झांझ, मृदंग और हरिनाम संकीर्तन की सम्मोहक तानों पर श्रद्धालु महिलाएं  सुध-बुध बिसराकर झूम उठीं।

मथुरा में प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशवदेव जी महाराज के दिव्य प्रांगण में भक्ति का एक अनुपम दृश्य साकार हो उठा। झांझ, मृदंग और हरिनाम संकीर्तन की सम्मोहक तानों पर श्रद्धालु महिलाएं सुध-बुध बिसराकर झूम उठीं। pic.twitter.com/s7tXYpl8ai

— Ashish Mishra (@AshishMishra_6) September 4, 2026
4 Sept 20267:56:23 PM

रंगीन लाइटों से सजे ब्रज के मंदिर

वृंदावन के मंदिरों में श्रद्धालुओं भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस मौके पर मंदिरों को भव्य लाइटों से सजाया गया है।

वृंदावन के मंदिरों में श्रद्धालुओं भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस मौके पर मंदिरों को भव्य लाइटों से सजाया गया है। pic.twitter.com/mlD8v7vDL6

— Ashish Mishra (@AshishMishra_6) September 4, 2026
4 Sept 20267:29:36 PM

मथुरा की गलियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कृष्ण जन्माष्टमी पर जैसे- जैसे रात हो रही है वैसे-वैसे कान्हा के जन्म की घड़ी नजदीक आ रहा है। इस जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देश के अनेक हिस्सों से लोग ब्रज नगरी में पधारे हैं। कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ आगे बढ़ रही है।

कृष्ण जन्माष्टमी पर जैसे- जैसे रात हो रही है वैसे-वैसे कान्हा के जन्म की घड़ी नजदीक आ रहा है। इस जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देश के अनेक हिस्सों से लोग ब्रज नगरी में पधारे हैं। pic.twitter.com/6QHGFaWv0e

— Ashish Mishra (@AshishMishra_6) September 4, 2026
4 Sept 20268:03:23 PM

जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

जैसे-जैसे भादों की यह रात घनी और श्यामल होती जा रही है, मथुरा की गलियों में भक्ति का एक अलौकिक प्रवाह उमड़ पड़ा है। समय के साथ श्री कृष्ण जन्मस्थान की ओर बढ़ते श्रद्धालुओं के पगों में एक असीम व्याकुलता तैर रही है। mathura news

4 Sept 20267:04:38 PM

भव्य रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजी ब्रज नगरी

मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों और चौराहों को भव्य रंगीन लाइटों से सजाया गया है। इस मौके पर चारो तरफ श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए जन्मोत्सव में शामिल हो रहे हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा-वृंदावन में मंदिरों समेत सड़क और चौराहों को भव्य रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों से सजाया गया है।#mathuravrindavan pic.twitter.com/YkYALiWNZd

— Ashish Mishra (@AshishMishra_6) September 4, 2026
4 Sept 20267:10:26 PM


मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मंदिरों समेत सड़क और चौराहों को भव्य रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक झांकियों से से सजाया गया है। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।

मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर समेत सड़क और चौराहों को भव्य रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक झांकियों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।#mathuravrindavan #krishnajanmashtami pic.twitter.com/QZMJiQYixU

— Ashish Mishra (@AshishMishra_6) September 4, 2026
4 Sept 20265:59:22 PM

जयकारों से गूंज रहा कान्हा का द्वार

मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी पर लाखों की भीड़ जन्मस्थान के बाहर डटी है। लाखों श्रद्धालु कान्हा के जन्मोत्सव का साक्षी बनने को व्याकुल हैं। वहीं, सुबह से ही जन्मस्थान पर उमड़ी भीड़ कान्हा के जयकारे लगा रही है।

krishna janmashtami

4 Sept 20265:41:31 PM

सीएम योगी ने गर्भगृह के किए दर्शन

जन्माष्टमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर गर्भगृह के दर्शन किए। सीएम ने काफी देर तक गर्भगृह में विराजे लाला को निहारा। यहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us