विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Krishna Janmashtami Live: नंद के घर आनंद भयो... कान्हा के जन्म पर बांकेबिहारी मंदिर में गूंजा जयकारा

Published: Fri, 04 Sep 2026 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2026 02:06 AM (IST)

मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मस्थान से लेकर विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर तक को भव्य रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक झांकियों से ...और पढ़ें

कान्हा के जन्म पर बांकेबिहारी मंदिर में गूंजा जयकारा।

कान्हा के जन्म पर बांकेबिहारी मंदिर में गूंजा जयकारा।

डिजिटल डेस्क, मथुरा। Banke Bihari Janmashtami 2026 live: भक्तों को जिस घड़ी का इंतजार था वह घड़ी आ गई। कान्हा के जन्मोत्सव पर पूरी ब्रज नगरी भक्तिमय हो गई है। कान्हा के जन्म पर मंदिरों में पहुंचे भक्त झूम उठे। 

नटवर नागर का 5253वां जन्मोत्सव है। लाला के जन्म को लेकर ब्रज उल्लास में डूबा है। ब्रजवासी भी पलक पांवड़े बिछाए हैं। भव्य जन्मोत्सव की तैयारियों ने भी भक्तों का मन मोह लिया।