Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत-पाक तनाव के बीच मथुरा में हाई अलर्टः हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर बनाए मोर्चे, चेकपोस्ट पर कड़ी सतर्कता

    Updated: Sat, 10 May 2025 10:05 AM (IST)

    भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बाद मथुरा हाई अलर्ट पर है।हाईवे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर 100 से अधिक मोर्चे बनाए गए हैं। चेकपोस्ट पर कड़ी सतर्कता बरती ...और पढ़ें

    सुरक्षा की दृष्टि से आगरा-दिल्ली हाईवे के फरह क्षेत्र में सड़क किनारे पुलिस द्वारा बनाया गया बंकर। फोटो जागरण
    सुरक्षा की दृष्टि से आगरा-दिल्ली हाईवे के फरह क्षेत्र में सड़क किनारे पुलिस द्वारा बनाया गया बंकर। फोटो जागरण

    HighLights

    1. 100 के आसपास जिलेभर के सभी थाना क्षेत्र में बनाए गए मोर्चे
    2. 35 से अधिक मोर्चा जिले की सीमा में हाईवे पर बनाए गए
    3. 20 से अधिक प्रमुख मंदिरों, आसपास क्षेत्र की बढ़ाई सुरक्षा 20

    जागरण संवाददाता, मथुरा। भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बाद धर्म की नगरी पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रशासनिक एवं अन्य विभागों की संयुक्त बैठक के बाद सिविल पुलिस पूरी तरह एक्टिव हो गई है। जिले की सीमा में हाईवे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर 100 से अधिक मोर्चे बनाए गए हैं। इसी तरह चेकपोस्ट भी बनाए गए हैं। आवश्यकता पर इनसे पुलिस मोर्चा लेगी।

    जिले के सभी प्रमुख मंदिरों एवं उसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाक ने भारत पर हमला बोल दिया है। सेना उसको करारा जवाब दे रही हैं। भारत-पाक युद्ध के हालात को लेकर जिले की पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। शासन एवं रक्षा मंत्रालय से जारी होने वाली गाइडलाइन के अनुरूप काम तेज कर दिया है।

    सौ से अधिक मोर्चे बनाए गए

    पूरे जिले के सभी थाना क्षेत्रों में हाईवे, यमुना एक्सप्रेस-वे एवं अन्य प्रमुख मार्ग पर 100 से अधिक मोर्चे बनाए गए हैं। टोल पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। हाईवे पर हर डेढ़ किलोमीटर दायरे में एक मोर्चा बनाया गया है। हर थाना क्षेत्र में करीब पांच-पांच मोर्चा बनाए गए हैं। गुरुवार की शाम से ही प्रशासन व पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई। जिलेभर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।

    प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी

    श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत सभी प्रमुख मंदिरों के अंदर और आसपास क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। होटलों एवं धर्मशालाओं में चेकिंग की जा रही है।

    एंबुलेंस एवं पेट्रोलिंग भी अलर्ट मोड पर 

    हाईवे एवं यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल पर तैनात एंबुलेंस एवं पेट्रोलिंग वाहनों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उपचार से संबंधित दवाएं पर्याप्त मात्रा में मंगा ली गई हैं, ताकि जरूरत पर तत्काल प्राथमिक उपचार किया जा सके।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारा जाए... कुपवाड़ा में बलिदान हुए मोहित की वीर नारी बोलीं- 'और सख्त हो कार्रवाई'

    ये भी पढ़ेंः यूपी के इस जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती में बड़ी गड़बड़ी सामने आई, 18 फर्जी नियुक्ति हुई

    स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम

    पुलिस ने आपरेशन जाग्रति के जरिए युद्ध को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कालेज और स्कूलों में हर दिन जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। इनमें सायरन बजने पर क्या करना है और सुरक्षा के क्या उपाय करने हैं, से भी अवगत कराया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध के प्रतीत होने पर तत्काल पुलिस को जानकारी देने के लिए भी कहा जा रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर शहर की पुलिस खासी अलर्ट रही। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस तैनात की गई थी।