Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2026: वसंत पंचमी पर बांकेबिहारी भक्तों संग खेलेंगे होली, फेंटा बांधकर गाल पर गुलाल लगाकर देंगे दर्शन

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 08:54 AM (IST)

    वसंत पंचमी (23 जनवरी) को ठाकुर बांकेबिहारीजी भक्तों संग गुलाल उड़ाकर ब्रज में चालीस दिवसीय होली का शुभारंभ करेंगे। इस दिन ठाकुरजी वसंती पोशाक धारण कर ...और पढ़ें

    Holi 2026: बांकेबिहारी की सांकेतिक फोटो।

    Holi 2026: बांकेबिहारी की सांकेतिक फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। Holi 2026: वसंत पंचमी 23 जनवरी को ठाकुर बांकेबिहारीजी भक्तों संग होली खेलकर ब्रज में चालीस दिवसीय होली की शुरुआत करेंगे। पंचमी पर वसंती पोशाक धारण कर श्रृंगार आरती के बाद सेवायत जब ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर उड़ाएंगे, तो ब्रज में इसी दिन से होली की शुरुआत होगी। उसके बाद ठाकुरजी को गुलाल का फेंटा बांध गाल पर गुलाल लगाकर ही भक्तों को दर्शन देंगे।

    चालीस दिन की होती है होली 

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया ठाकुर बांकेबिहारीजी भक्तों संग होली खेलकर ब्रज में चालीस दिवसीय होली की शुरुआत करेंगे। पंचमी पर वसंती पोशाक धारण कर श्रृंगार आरती के बाद सेवायत जब ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर उड़ाएंगे, तो ब्रज में इसी दिन से होली की शुरुआत होगी। उसके बाद ठाकुरजी को गुलाल का फेंटा बांध गाल पर गुलाल लगाकर ही भक्तों को दर्शन देंगे।

    वसंत पंचमी की सुबह श्रृंगार आरती से पहले गालों पर लगेगा गुलाल

    मंदिर में वसंत पंचमी की सुबह श्रृंगार आरती से पहले सेवायत ठाकुरजी के गालों पर गुलाल लगाएंगे। इसके बाद सेवायत ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल उड़ाकर भक्तों को होली के रंग में सराबोर करेंगे। ऐसे में मंदिर में प्रवेश करते ही आराध्य के प्रसादी रंग के एक-एक कण में सराबोर होने को उत्साहित श्रद्धालु देश दुनिया से वृंदावन में डेरा डालेंगे।


    आज अद्भुत आभा से मुग्ध करेगा वसंती कमरा

    वसंत पंचंमी पर शाहजी मंदिर स्थित वसंती कमरे के रंगबिरंगे झाड़-फनूस, कलात्मक दर्पण से निकलती प्रकाश की अद्भुत किरणें और कमरे के बीच फव्वारों के सामने रत्नजड़ित सिंहासन पर विराजमान ठाकुर राधारमणलालजू की झलक को अपलक निहारते भक्त कमरे की आभा में डूबे नजर आएंगे। कमरे में रंगबिरंगी झाड़ फनूस से झांकती रोशनी भक्तों को आल्हादित करेगी। मंदिर में स्थित संमगरमर के टेढ़े खंभे और मुंडेर पर रोमन व इटेलियन शैली का झलक जब भक्तों को आल्हादित करेगी।

    खबरें और भी

    रेलिंग में होकर गुजरेंगे श्रद्धालु

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वसंत पंचमी पर देशभर के श्रद्धालु वृंदावन में डेरा डालकर आराध्य के आंगन में होली का आनंद लेंगे। ऐसे में मंदिर उच्चाधिकार प्रबंधन समिति ने मंदिर आने वाले मार्गों पर बैरीकेडिंग करके श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन की व्यवस्था की गई है। वसंत पंचमी तक मंदिर के अंदर भी रेलिंग से श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने की योजना अमल में लाने को समिति ने योजना बनाई है। ताकि मंदिर में अधिक देर तक श्रद्धालुओं का ठहराव भी न हो।