Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरसाना राधारानी मंदिर में अराजकता, वीआईपी दर्शन पर पुलिसकर्मी भिड़े, गार्डों ने श्रद्धालुओं को पीटा

    By Virendra Kumar Verma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 29 May 2026 08:22 PM (IST)

    अधिकमास में बरसाना के राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अराजकता देखने को मिली। वीआईपी दर्शन को लेकर दारोगा-सिपाही भिड़े, रोपवे पर गार ...और पढ़ें

    राधारानी मंदिर में श्रद्धालु को पीटते गार्ड।

    राधारानी मंदिर में श्रद्धालु को पीटते गार्ड।

    HighLights

    1. दारोगा-सिपाही वीआईपी दर्शन को लेकर आपस में भिड़े।

    2. रोपवे पर सुरक्षा गार्डों ने श्रद्धालुओं से की हाथापाई।

    संवाद सूत्र, बरसाना (मथुरा)। अधिकमास में राधारानी के धराधाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर में आए दिन विवाद हो रहे हैं। शुक्रवार को तीन घटनाएं हुईं। वीआइपी दर्शन को लेकर दारोगा और सिपाही आपस में भिड़ गए। रोपवे स्थल पर सुरक्षा गार्डों ने श्रद्धालुओं से हाथापाई की। एक कार सड़क किनारे सो रहे श्रद्धालुओं के हाथ पर चढ़ गई।

    तीर्थ स्थल बरसाना में अधिकमास के चलते इन दिनों श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। भीड़ को देख राधारानी मंदिर मार्ग को वनवे कर दिया गया है। गुरुवार को एक यूपी पुलिस का एक दारोगा अपने परिवार के साथ राधारानी के दर्शन करने बरसाना पहुंचा। यहां निकास द्वार से घुसने को लेकर दारोगा के स्वजन सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए।

    स्थानीय पुलिसकर्मी से भी दारोगा की धक्का-मुक्की हो गई। रोपवे पर भी एक श्रद्धालुओं के साथ सुरक्षागार्डों की हाथापाई हो गई। इस दौरान श्रद्धालु के साथ तीन छोटे बच्चे भी थे, वह पिता को बचाने की गुहार लगाते रहे। गुरुवार रात परिक्रमा मार्ग पर सो रही एक महिला श्रद्धालु को एक कार सवार ने टक्कर मार दी। कार उनके हाथ पर चढ़ गई।

    तीनों घटनाओं के वीडियो इंटरनेट मीडििया पर प्रसारित हैं। मंदिर रिसीवर यज्ञपुरुष गोस्वामी ने बताया कि दारोगा अपने परिवार के साथ निकास द्वार से जबरन घुसने का प्रयास कर रहा था। जब सुरक्षाकर्मी ने रोका तो उनसे अभद्रता की।

    थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि रोप वे पर श्रद्धालु के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

    खबरें और भी