साहब! मैं अब बुआ के बेटे के साथ रहूंगी... पति पर शक का आरोप लगाकर पत्नी ने छोड़ा घर, एटा में गजब प्रेम कहानी
पुलिस और पति के समझाने के बावजूद महिला नहीं मानी और अपने बुआ के बेटे के साथ चली गई, जिससे पति की गुहार अधूरी रह गई। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
पति ने पुलिस से पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई।
पत्नी ने पति पर शक और मारपीट का आरोप लगाया।
महिला बुआ के बेटे के साथ रहने पर अड़ी रही।
संवाद सूत्र, किशनी (मैनपुरी)। थाने में सोमवार को एक पति ने पुलिस से अपनी पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई। जब पुलिस ने पत्नी से बात की तो उन्होंने बताया कि साहब, मेरा पति मुझ पर शक करता है। अब मैं उनके साथ नहीं रहना चाहती। मैं अपने बुआ के बेटे के साथ जीवन काटना चाहती हूं। इसके बाद महिला चली गई।
थाना बेवर के गांव दौदापुर निवासी युवक ने सोमवार को थाने पर आकर बताया कि उसकी पत्नी बेवर क्षेत्र के गांव कृपालपुर में रह रही है। उसे उनकी पत्नी वापस दिलाई जाए।
महिला ने पुलिस को बताया कि पति करता है शक
पुलिस ने जब युवक की पत्नी को बुलाया तो थाने में महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे तीन बच्चे हैं। पति मुझ पर शक करता है। मारपीट भी करता है। अब मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती। अब मैं कृपालपुर निवासी अपनी बुआ के बेटे के साथ ही रहना चाहती हूं। अपनी मर्जी से बाकी जीवन उनके साथ ही बिताना चाहती हूं।
यह भी पढ़ें- गृहस्थ जीवन छोड़ पकड़ी आध्यात्म की राह, हाथरस व आगरा की दो युवतियां ईश्वरीय सेवा के लिए समर्पित
यह भी पढ़ें- सेना में लेफ्टिनेंट बने शिवांशू, एटा के दीक्षित परिवार की अनूठी मिसाल; तीनों सेनाओं में सेवारत हैं सपूत
पुलिस ने समझाने का काफी किया प्रयास
पुलिस व पति ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला नहीं मानी। महिला की जिद के आगे पुलिस व पति की एक न चली। इसके बाद वह अपनी बुआ के बेटे के साथ चली गई।