शिवपाल यादव का भाजपा पर हमला: बजट पूंजीपतियों का, समाज को बांट रही सरकार
सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने करहल में बजट को पूंजीपतियों के लिए बताया, मध्यम और निम्न वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा पर समाज को बांट ...और पढ़ें

शिवपाल सिंह यादव।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण. करहल। मध्यम एवं निम्न वर्ग के लिए बजट में ध्यान नहीं दिया गया है। यह बजट केवल बड़े बड़े पूंजी पतियों के लिए है। इसमें केवल भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन के दौरान कहीं।
समाज को बांटने का काम कर रही भाजपा
प्रतिष्ठान का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू सम्मेलन करके समाज को बांटने का काम कर रही है। इससे देश कमजोर होगा। समाजवादी पार्टी के लोग मुकाबला करेंगे और सभी को जोड़ने का काम करेंगे। भाजपा के राज में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में रोज हत्याएं हो रही हैं, अपहरण हो रहे हैं।
स्मार्ट मीटर से दोगुना बिल आ रहे हैं
शिवपाल सिंह यादव ने कहा, कि स्मार्ट मीटर दोगुनी तेजी से भाग रहा है। बिल पहले से दोगुने आ रहे हैं। कहा कि पहले वाले मीटर सही हैं उनको ही लगाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि 2027 के लिए सभी अभी से ही जुट जाएं। संगठन के बल पर भाजपा को हराकर प्रदेश में सपा सरकार बनाएगी। रविंद्र यादव एवं सुरेश चंद्र ने शिवपाल सिंह यादव को चांदी का मुकुट एवं शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद
पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, राकेश यादव, बृज कुमार यादव, राहुल यादव, राम नारायन बाथम, सनी यादव, अरुणेंद्र यादव, उदयवीर यादव, सुरेंद्र यादव, आजम खान, महेश बाबू, जीवन यादव आदि मौजूद रहे।