मैनपुरी में फूट-फूटकर रोये दरोगा, इंस्पेक्टर किशनी ने संभाला; पलवल हादसे में खोया भाई
पलवल हादसे में भाई विजय यादव को खोने वाले दारोगा देवराज यादव का शव से लिपटकर रोने का मार्मिक वीडियो ...और पढ़ें

पलवल हादसे में मृतक भाई विजय यादव को खोने के बाद बिलखते दरोगा देवराज यादव।
HighLights
पलवल हादसे में जान गंवाने वाले विजय यादव का शव पहुंचा।
इंस्पेक्टर किशनी गगन गौड़ ने दारोगा देवराज को संभाला।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। पलवल हादसे में जान गंवाने वाले विजय यादव का शव जब गांव आया तो उनके भाई दारोगा देवराज यादव शव से लिपट कर फूट फूट कर रोए। वह अपने भाई विजय यादव के शव पर हाथ रखकर सिर्फ भाई ही कह पाए। इसके बाद उनके शब्द आंसुओं में बदल गए और आँखों से बह निकले।
उनका विलाप देखकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। रोते हुए दारोगा को इंस्पेक्टर किशनी गगन गौड़ ने बमुश्किल संभाला। इस दौरान देवराज यादव अपने भाई की यादों को साझा कर इंस्पेक्टर से लिपट कर भी रोते रहे। इंस्पेक्टर उन्हें हम सब तुम्हारे साथ हैं, कहकर सांत्वना देते हुए नजर आए। साथ ही स्वजन भी उन्हें समझाते रहे।
दरअसल गांव चांदा निवासी विजय यादव स्वजन, रिश्तेदारों और परिचितों के साथ 28 अगस्त रक्षाबंधन की रात को गोगामेड़ी दर्शन के लिए मैक्स पिकप से गए थे। वापसी में मथुरा-वृन्दावन दर्शन के लिए वापस आते समय पलवल में सड़क किनारे खडे़ ट्रक में मैक्स पिकप जा घुसी।
इसमें मैनपुरी के चार विजय यादव, महेश सिंह निवासी हविलिया, कमला देवी पत्नी रामसेवक व रेशमा देवी पत्नी विनोद कुमार निवासीगण किशनपुर मुरगिया और फिरोजाबाद के दो राजकुमार यादव और सुधा देवी की मृत्यु हुई थी।
जिनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया। उससे पहले जब गांव में शव पहुंचे तब मृतक विजय यादव के छोटे भाई देवराज के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया।
