विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mainpuri Police की दिनदहाड़े लुटेरों से मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार, शातिरों पर दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Updated: Sun, 05 Nov 2023 01:12 PM (IST)

मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने थाना भोगांव क्षेत्र में बीते 18 सितंबर को सुनार के साथ ...और पढ़ें

मैनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया बदमाश।
मैनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया बदमाश।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। मैनपुरी जिले में भोगांव-एलाऊ मार्ग पर रविवार दोपहर को पुलिस ने दो लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं।

पिछले दिनों हुई लूट की घटनाओं के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। रविवार दोपहर में पुलिस ने भोगांव मार्ग पर रूई मेला स्थल के पास घेराबंदी की थी। सुबह साढ़े 11 बजे बाइक सवार बदमाश वहां से गुजरे और पुलिस को देख भागने लगे। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की।

Read Also: Baghpat News: प्रेम संबंधाें में बाधक बनने पर दी खौफनाक मौत; नोएडा की मनीषा की थी सूटकेस में जली लाश, पहले गला दबाया फिर लगाई आग

पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान सुबोध निवासी नगला बीके थाना किशनी और बबलू यादव निवासी राजा का बाग थाना कोतवाली के रूप में हुई।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं। दोनों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।