'हार के डर से पंचायत चुनाव टाल रही प्रदेश सरकार', सपा सांसद डिंपल यादव ने बोला भाजपा पर हमला
सांसद ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विदेश नीति और कृषि बाजार को विदेशियों के लिए खोलने की भी आलोचना की, जिससे भारतीय किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने म ...और पढ़ें
-1776059485748_m.webp)
सपा सांसद डिंपल यादव।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, किशनी। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव ने किशनी क्षेत्र के कई गांव का दौरा किया। सांसद ने क्षेत्र में कई मृतकों के घर पहुंचकर स्वजन को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही पंचायत चुनाव में देरी पर कहा कि प्रदेश सरकार हारने के डर से पंचायत चुनाव से पीछे हट रही है।
सांसद ने कई गावों का किया दौरा
सांसद ने मनिगांव में महिला सभा की विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रेखा यादव के पति चंद्रशेखर यादव के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने मृतक के पुत्र गगन यादव को ढांढस बंधाया। इसके बाद सांसद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एसआइआर में मैनपुरी में लाखों वोट काटे गए हैं। डीएम से इसकी सूची मंगवाई गई है। इसे संगठन द्वारा जांचा जाएगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
पंचायत चुनाव में देरी पर सरकार पर बोला हमला
पंचायत चुनाव देरी होने पर उन्होंने कहा कि सरकार हारने के डर से पंचायत चुनाव कराने से डर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति ने देश को बर्बाद करने वाली है। सरकार ने विदेशियों के लिए कृषि बाजार खोल दिया है। इससे विदेशी सामान भारत में आकर बिकेगा। इससे भारतीय किसानों को नुकसान होगा। सरकार अमेरिका के सामने नतमस्तक हुई है।
ये रहे मौजूद
किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक संध्या कठेरिया, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव, इंजी. रामपाल सिंह यादव, मुकुल यादव, धर्मेंद्र यादव, योगेश कठेरिया, सतेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, शिवम यादव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- एटा डीएम ने किए प्रशासनिक फेरबदल: एसडीएम, बीडीओ और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले