Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश के छतरपुर में दो मासूमों को लेकर कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत, महोबा अस्पताल लाए गए थे बच्चे

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:03 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। बच्चों को महोबा जिला अस्पताल लाया ...और पढ़ें

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    HighLights

    1. मां ने दो मासूम बच्चों संग घर के पास कुएं में कूदी।

    2. मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुई दुखद घटना, तीनों की मौत।

    3. बच्चों को महोबा अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित किया।

    जागरण संवाददाता, महोबा। दो मासूमों को लेकर मां घर के पास स्थित कुएं में कूद गई। तीनों को बाहर निकाला गया, पर महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं बच्चों को महोबा जिला अस्पताल लाया गया। यहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। यहां स्वजन ने बताया कि भाई-बहन खेलते समय कुएं में गिर गए थे। वहीं पुलिस ने मां के बच्चों समेत कूदने की पुष्टि की। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घरेलू कलह की बात सामने आ रही है।

    परिवार खेत स्थित मकान में रहता था और उसी के सामने कुआं बना था। रेस्क्यू शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद बच्चों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल महोबा भिजवाया गया। जबकि महिला को करीब 45 मिनट बाद कुएं से बाहर निकाया जा सका। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

    मौके पर महिला की मौत

    मप्र के जनपद छतरपुर के थाना कस्बा प्रकाश बम्होरी निवासी सुरेश कुशवाहा की पत्नी भागवती सोमवार की दोपहर अपनी दो वर्षीय पुत्री लक्ष्मी और एक वर्षीय पुत्र रितिक को लेकर घर के पास स्थित बने कुएं में कूद गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों का बाहर निकाला। लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी।

    स्वजन ने बताई ये बात

    बच्चों को गंभीर हालत में नजदीक के चलते महोबा जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। यहां स्वजन ने बताया कि भाई-बहन कुएं में खेलते वक्त गिर गए। वह और कुछ जानकारी देने से बचते नजर आए। स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शवों को वापस ले गए।

    खबरें और भी

    पारिवारिक विवाद का मामला

    थाना प्रकाश बम्हौरी मप्र के निरीक्षक श्याम बेन ने बताया कि महिला दो बच्चों को लेकर कूदी थी, हालांकि अभी तक कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है।