यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Roadways: यूपी की बसों में आपको दिखाई देंगी ये लड़कियां, विधायक ने दिया नियुक्ति पत्र
महोबा में रोडवेज डिपो की बसों में अब युवतियां परिचालक के रूप में नजर आएंगी। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने पांच महिला संविदा परिचालकों को नियुक्ति पत्र ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, महोबा। रोडवेज डिपो की बसों में अब युवतियां परिचालक के रूप में नजर आएंगी। शनिवार को सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने पांच महिला संविदा परिचालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जिन्हें पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अभी 26 महिला संविदा परिचालकों की ट्रेनिंग चल रही है। इसके पूर्ण होने पर उन्हें तैनाती दी जाएगी।
एआरएम धरेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि महिला परिचालक संविदा कर्मी के लिए 31 युवतियों का चयन किया गया है। पांच युवतियों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनको नियुक्ति पत्र दिया गया है। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने सभी को पत्र सौंपा और उनकी हौसलाफजाई की।
विधायक ने पूछा कि आप लोगों ने परिचालक का काम भली भांति समझ लिया होगा और ईमानदारी से काम करें। कहा भाजपा सरकार महिलाओं के लिए सदैव तत्पर है और उनके उत्थान के लिए हर क्षेत्र में काम कर रही है।
संविदा परिचालक ग्राम कैमाहा निवासी रोशनी, मिरतला निवासी साधना, कालीपहाड़ी निवासी ईशा, शोभना, गांधीनगर निवासी अप्शरा खातून ने बताया कि उन्होंने प्रशिक्षण में परिचालक के काम को समझ लिया है और अब वह निर्धारित रूटों में जाने के लिए तैयार हैं।
खबरें और भी
उन्हें किसी प्रकार का डर भय नहीं है, वह उत्तम सेवाएं देंगी। विधायक प्रतिनिधि रोहित शर्मा, शिवकुमार गोस्वामी, रामजी गुप्ता, रामनरेश साहू, नरेंद्र सिंह, अंकित सचान, एमपी लखेरे, प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।