विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: इलाज के दौरान किशोरी की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने काटा हंगामा

Updated: Mon, 26 May 2025 04:03 PM (IST)

महोबा में एक 16 वर्षीय किशोरी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। डॉक्टर पंकज राजपूत ...और पढ़ें

उपचार दौरान किशोरी की मौत, लापरवाही का आरोप।
उपचार दौरान किशोरी की मौत, लापरवाही का आरोप।

जागरण संवाददाता, महोबा। अचानक हालत बिगड़ने पर किशोरी को जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां दौरान उपचार उसकी मौत हो गई। स्वजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

कस्बा चरखारी निवासी 16 वर्षीय शैली पुत्री रामबाबू को स्वजन रविवार की शाम को जिला अस्पताल लाए। यहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजन ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए।

चिकित्सक डा. पंकज राजपूत ने बताया कि किशोरी दिल की मरीज थी और सीने में दर्द व घबराहट होने पर पिता उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए थे। उसका इलाज शुरू किया और आराम भी लग लगा था। स्वजन को बाहर ले जाने की सलाह दी गई थी। क्योंकि झांसी में उसका इलाज चल रहा था।

एक घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ी और उपचार दौरान मौत हो गई। सीएमएस डा. पीके अग्रवाल ने बताया कि किशोरी को उन्होंने स्वयं देखा था। डाक्टर की कोई लापरवाही नहीं थी, किशोरी का पूरा इलाज किया गया था। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।