महराजगंज में पति-बच्चों की मौत से टूटी SSB महिला कर्मी, बिलख-बिलख कर रोती रही
महराजगंज के नौतनवा में एक दर्दनाक घटना में एसएसबी महिला कर्मी वंदना ने अपने पति और दो मासूम बच्चों को खो दिया। गाजीपुर निवासी यह परिवार किराए के मकान ...और पढ़ें

घटना के बाद रोती बिलखती एसएसबी महिला जवान। जागरण
HighLights
पति और दो बच्चों की दर्दनाक मौत।
एसएसबी महिला कर्मी वंदना पूरी तरह टूट गईं।
नौतनवा, महराजगंज में किराए के मकान में हादसा।
अरविंद त्रिपाठी, नौतनवा, (महराजगंज)। किराए के मकान में घटित दर्दनाक पारिवारिक घटनाक्रम ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पति और दो मासूम बच्चों की मृत्यु की खबर से एसएसबी की महिला कर्मी वंदना पूरी तरह टूट गई। घटना के बाद वह बार-बार अपने बच्चों को याद कर बिलख-बिलख कर रोती रही। वहां मौजूद लोग भी यह हृदयविदारक दृश्य देखकर भावुक हो उठे और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
गाजीपुर जिले के नौनहरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव की रहने वाली वंदना की शादी वर्ष 2019 में गाजीपुर के ही सैदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी अमरेश कुमार से हुई थी। शादी के बाद दोनों का जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। परिवार में खुशियां थीं और भविष्य के कई सपने संजोए गए थे।
बताया जाता है कि अमरेश अपने परिवार के साथ नौतनवा में किराए के मकान में रहते थे। अचानक हुए इस दर्दनाक घटनाक्रम ने कुछ ही पलों में पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।
यह भी पढ़ें- महराजगंज में तीन मौत से दहला नौतनवा, सुसाइड नोट देख कांप गए लोग
वंदना कभी अपने बच्चों का नाम लेकर पुकारती तो कभी पति को याद कर फूट-फूट कर रो पड़तीं। उनका करुण क्रंदन सुन वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल भर आया। लोगों के लिए यह दृश्य देख पाना भी मुश्किल हो रहा था। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
खबरें और भी
जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है, वह सन्न रह जा रहा है। आसपास के लोग और रिश्तेदार महिला कर्मी को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एक ही पल में उजड़े परिवार का दर्द शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे को लेकर गहरी संवेदना जता रहा है।