Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में एसपी का बड़ा फैसला, 36 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:02 AM (IST)

    पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने महराजगंज में 36 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासनिक आवश्यकताओं और प्रभाव ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने की बड़ी कार्रवाई।

    2. महराजगंज में 36 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए।

    3. प्रशासनिक आवश्यकताओं और प्रभावी पुलिसिंग हेतु फैसला।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। पुलिसकर्मियों के कार्यों की समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने जिले में तैनात 36 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से एक साथ लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।

    विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में प्रशासनिक आवश्यकताओं, कार्यहित और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से 36 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

    यह भी पढ़ें- आधार कार्ड से नेपाल जाने पर लगी रोक, सिर्फ यूपी के सोनौली बॉर्डर से पहले की तरह मिल रही एंट्री

    पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आमजन के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।