महराजगंज में सड़क के किनारे मिला युवक का शव, शरीर पर जगह-जगह हैं चोट के निशान
महराजगंज के बृजमनगंज में सड़क किनारे एक युवक का अर्ध नग्न शव मिला है। पुलिस को प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना का मामला लग रहा है, और शव की शिनाख्त का ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
बृजमनगंज में सड़क किनारे मिला अर्ध नग्न शव।
शरीर पर चोट के निशान, दुर्घटना की आशंका।
पुलिस कर रही है शव की शिनाख्त का प्रयास।
संवाद सूत्र, बृजमनगंज (महराजगंज)। एक युवक का शव सड़क किनारे अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया पुलिस यह आशंका जता रही है कि युवक किसी वाहन की चपेट में आया हो सकता है।
ग्राम विशुनपुर अदरौना के चौकीदार महंगू ने सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि मार्ग के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है।
जांच में मृतक के सिर, पैर, हाथ और कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने मृतक को पहचानने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह मामला सड़क दुर्घटना में घायल होने से मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। मृतक के शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।