हज यात्रा का सपना होगा साकार, महराजगंज जिले के लोग 20 जुलाई तक भर सकेंगे आवेदन
हज 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, महराजगंज के इच्छुक लोग 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक 1,52,300 रुप ...और पढ़ें

20 जुलाई तक हज कमेटी आफ इंडिया की वेबसाइट और हज सुविधा एप पर किए जा सकेंगे आवेदन। इंटरनेट मीडिया
HighLights
हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ।
आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई।
चयनितों को 10 अगस्त तक अग्रिम राशि जमा करनी होगी।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। हज-2027 की तैयारी शुरू हो गई है। हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन 20 जुलाई तक किए जा सकेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने आवेदन प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकें।
पिछले वर्ष जिले से 72 लोग हज यात्रा पर गए थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय ने बताया कि इच्छुक आवेदक हज कमेटी आफ इंडिया की वेबसाइट तथा हज सुविधा मोबाइल एप के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम चयन (कुर्रा) की प्रक्रिया होगी। प्रोविजनल रूप से चयनित प्रत्येक हज यात्री को 10 अगस्त तक 1,52,300 रुपये की अग्रिम धनराशि जमा करनी होगी।
निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन या धनराशि जमा करने का कोई अवसर नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए मशीन-पठनीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट के प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ, नवीन पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक अथवा निरस्त चेक तथा पते के प्रमाणपत्र की स्कैन कापी अपलोड करना अनिवार्य है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- महराजगंज के भरोसे गोरखपुर में बिजली, तीन साल में 12 किमी नहीं बना पाए लाइन
पासपोर्ट आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी होना चाहिए और उसकी वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए। जिला प्रशासन को मस्जिदों, मदरसों, प्रशिक्षण केंद्रों और ई-सुविधा केंद्रों के माध्यम से इस संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।