महराजगंज: दो कारों की टक्कर में गई युवक की जान, हादसे में घायल हुए 7 लोग
महराजगंज में गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर दो कारों की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका उपचार जार ...और पढ़ें

सड़क हादसे में युवक की मौत।
HighLights
गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर दो कारों की टक्कर।
सिद्धार्थनगर निवासी संदीप निषाद की उपचार के दौरान मृत्यु।
हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, आनंदनगर(महराजगंज)। देर रात गोरखपुर - सोनौली हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। मोहनापुर फ्लाई ओवर पर हुए हादसे में दोनों वाहनों में सवार आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई । वहीं सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद मृतक की पहचान संदीप निषाद पुत्र श्याम लाल, निवासी ग्राम बनकटा, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में एक कार दिल्ली की और दूसरी कुशीनगर की बताई जा रही है। लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार शुरू किया।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल संदीप निषाद की मृत्यु हो गई। घायलों में कुलदीप विश्वकर्मा निवासी बैजनाथ बुजुर्ग, कुशीनगर, दीपक यादव निवासी कुशीनगर, राजन निवासी अज्ञात, रवि मिश्रा निवासी सिद्धार्थनगर समेत चार अन्य शामिल हैं।
खबरें और भी
इनमें सात की हालत गंभीर बताई गई है। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें- जंगल में पेड़ से लटका मिला रसोइया का शव, परेशान परिजन दो दिन से कर रहे थे तलाश