विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 9 साल में 9 हजार बढ़ा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय

Published: Wed, 09 Sep 2026 12:01 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 4000 रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में 2000 रुपये की बढ़ोतरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4000 रुपये बढ़ा।

  2. सहायिकाओं के मानदेय में 2000 रुपये की वृद्धि हुई।

  3. बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर से, भुगतान अक्टूबर में।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में चार हजार रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में दो हजार रुपये प्रतिमाह की घोषणा के बाद बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बढ़े हुआ मानदेय सितंबर के मानदेय में शामिल होगा, जिसका भुगतान अक्टूबर में होगा। इससे पहलेे योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय को बढ़ाया था।

वर्ष 2017 के मुकाबले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में नौ हजार रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में 4500 रुपये की वृद्धि हो गई है। प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही है। प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 3.28 लाख पद हैं। वर्तमान में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की संख्या 2.91 लाख है, इनमें 1.62 लाख कार्यकर्ता और 1.39 लाख सहायिका शामिल हैं।

विभाग के अनुसार वर्ष 2017 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन हजार रुपये मानदेय मिलता था, जिसे वर्ष 2021 में बढ़ाकर आठ हजार रुपये किया गया था। इसी तरह और सहायिकाओं को 1500 रुपये चार हजार रुपये किया गया था। अब नई बढ़ोतरी के संबंध में अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार हर्षिता माथुर को पत्र भेजा है।

इसमें कहा गया है कि शासन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अतिरिक्त 1500 रुपये फिक्स्ड मानदेय और 2500 रुपये वैरिएबल पीएलआइ (प्रदर्शन आधारित इंसेंटिव योजना) मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है, यानी राज्यांश में चार हजार रुपये की वृद्धि होगी। इसी तरह सहायिकाओं के लिए 750 रुपये फिक्स्ड और 1250 रुपये वैरिएबल पीएलआई, यानी कुल दो हजार रुपये अतिरिक्त राज्यांश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, 70 वर्ष की आयु तक सेवाएं दे सकेंगे सरकारी डॉक्टर