UP Quiz : यूपी के किस जिले की सीमाएं चार राज्यों से लगती हैं?
UP Quiz : सच्ची सीख कभी किताबों की ज़िल्द या क्लासरूम के चार कोनों में सिमटकर नहीं रहती। असली मायने ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
Trending Quiz : डिजिटल डेस्क, लखनऊ। चाहे आप किसी प्रतियोगी परीक्षा का तनाव झेल रहे हों या किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू का सामना करने वाले हों—आपकी यही व्यवहारिक समझ आपको भीड़ से अलग एक खास पहचान देती है।
इन परीक्षाओं की कोई तय सीमा नहीं होती, सवाल किसी भी मोड़ से आ सकते हैं। ऐसे में सामान्य ज्ञान पर आपकी गहरी पकड़ ही कामयाबी का रास्ता आसान बनाती है। आपकी इसी तैयारी को थोड़ा सहज, दिलचस्प और हल्का-फुल्का बनाने के लिए हम यहाँ कुछ चुनिंदा सवाल-जवाब पेश कर रहे हैं।
सवाल -उत्तर प्रदेश के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करने वाला राज्य कौन-सा है?
जवाब -उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक सीमा साझा करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है।
सवाल -उत्तर प्रदेश के साथ सबसे कम (छोटी) सीमा साझा करने वाला राज्य कौन-सा है?
जवाब -उत्तर प्रदेश के साथ सबसे कम सीमा साझा करने वाला राज्य हिमाचल प्रदेश है।
सवाल -उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला कौन-सा है?
जवाब -राज्य का सबसे पूर्वी जिला बलिया है।
सवाल -उत्तर प्रदेश का सबसे पश्चिमी जिला कौन-सा है?
जवाब -राज्य का सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
सवाल -उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला कौन-सा है?
जवाब -राज्य का सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर है।
सवाल -उत्तर प्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला कौन-सा है?
जवाब - राज्य का सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
सवाल -यूपी के किस जिले की सीमाएं चार राज्यों से लगती हैं?
जवाब -सोनभद्र जिला कुल 4 राज्यों की सीमाओं को स्पर्श करता है। ये राज्य हैं: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार।
Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। दैनिक जागरण इस खबर से संबंधित किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता।
