विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC PET: लखनऊ में पीईटी एग्जाम के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें, 24 घंटे मिलेगी परिवहन सुविधा

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:54 PM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के लिए लखनऊ में परीक्षार्थियों हेतु अतिरिक्त बसों और विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. अतिरिक्त बसें 24 घंटे लखनऊ के बस स्टेशनों से उपलब्ध रहेंगी।

  2. लखनऊ से बरेली के लिए विशेष परीक्षा ट्रेन का संचालन होगा।

  3. पीईटी परीक्षा 25-30 अक्टूबर और 1 नवंबर को लखनऊ में।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के परीक्षार्थियों के लिए परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा। लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय परीक्षा के दौरान बसें उपलब्ध रहेंगी। समूह ग के पदों पर 25 से 30 अक्टूबर और एक नवंबर को लखनऊ के 30 केंद्रों पर होगी। हर दिन दो पालियों में परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी।

अवध बस डिपो के एआरएम को परीक्षार्थियों को परिवहन सेवाएं मुहैया कराने के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। मार्गवार परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। यह बसें आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से 24 घंटे मिलेंगी। बसों की सेवाओं में जनरथ बसें भी होंगी, परीक्षार्थी आनलाइन सीटों की बुकिंग करा सकते हैं। हर मार्ग पर अतिरिक्त साधारण बसें चलेंगी।

पीईटी में बिहार राज्य से 10 हजार 122 परीक्षार्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया है। वहीं, यूपी के अंबेडकर नगर से 11 हजार 888, बलिया से 13 हजार 656, बाराबंकी से 23915, बस्ती से 3000, हरदोई से 21109, लखीमपुर खीरी से 2096, लखनऊ के 845, रायबरेली से 18540 और गोरखपुर से 5573 परीक्षार्थी आएंगे।

लखनऊ से बरेली के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

यात्रियों व प्रतियोगी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन गाड़ी संख्या 05011/05012 लखनऊ जंक्शन-बरेली जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन करेगा। गाड़ी संख्या 05011 लखनऊ जंक्शन-बरेली जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन 24, 29 व 31 अक्टूबर को व गाड़ी संख्या 05012 बरेली जंक्शन-लखनऊ जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन 25 व 30 अक्टूबर और एक नवंबर को कुल तीन फेरों में किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 05011 लखनऊ जंक्शन से रात्रि 23ः35 बजे चलकर ऐशबाग से 23ः52 बजे, अगले दिन मोहिबुल्लापुर से 00ः07 बजे, सिधौली से 00ः45 बजे, सीतापुर से 01ः25 बजे, हरगांव से 01ः52 बजे, लखीमपुर से 02ः18 बजे, गोला गोकरननाथ से 02ः47 बजे, मैलानी से 03ः30 बजे, पूरनपुर से 04ः13 बजे, पीलीभीत से 05ः30 बजे, भोजीपुरा से 06ः22 बजे, इज्जतनगर से 07ः05 बजे और बरेली सिटी से 07ः30 बजे प्रस्थान कर बरेली जंक्शन सुबह 07ः45 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- जनगणना में देनी होगा आधार नंबर, बैंक खातों और मोबाइल फोन की जानकारी, कास्ट की डिटेल्स भी होंगी दर्ज

वापसी में गाड़ी संख्या 05012 बरेली जंक्शन से 18ः00 बजे प्रस्थान कर लखनऊ जंक्शन 03ः00 बजे पहुंचेगी। विशेष ट्रेन में 12 कोच लगाए जाएंगे।