Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में आउटसोर्स भर्तियों के लिए जल्द शुरू होगा वेंडरों का रजिस्ट्रेशन, 10 दिनों में तैयार होगा पोर्टल

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 07:47 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स भर्तियों के लिए मैनपावर सप्लाई करने वाली एजेंसियों का रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होगा। यूपीकास पोर्टल 10 दिनों में तैयार हो जाएगा ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. यूपीकास पोर्टल 10 दिनों में होगा तैयार, पंजीकरण जल्द।

    2. मैनपावर सप्लाई वेंडरों का पंजीकरण शीघ्र होगा शुरू।

    3. 3.50 लाख से अधिक आउटसोर्स कार्मिकों की भर्ती।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में आउटसोर्स के माध्यम से कार्मिकों की भर्ती शुरू करने के लिए मैनपावर सप्लाई करने वाली एजेंसियों (वेंडरों) का रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होगा। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकास) का पोर्टल दस दिन के अंदर तैयार हो जाएगा। जिसके बाद यूपीकास मैनपावर सप्लाई करने वाले वेंडरों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर देगा। विभाग भी आउटसोर्स के माध्यम से रखे जाने वाले कार्मिकों के लिए निगम को आवेदन दे सकेंगे।

    सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान के मुताबिक उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कारपोरेशन (यूपीडेस्को) के माध्यम से विकसित कराया जा रहा यूपीकास का पोर्टल दस दिनों के अंदर तैयार हो जाएगा।इसके बाद तत्काल वेंडरों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद कार्मिकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

    कार्मिकों की संख्या 3.50 लाख से अधिक होने की संभावना 

    वेंडरों के रजिस्ट्रेशन के साथ ही विभाग आउटसोर्स कार्मिकों की भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। निगम न्यूनतम बोली के आधार पर मैनपावर सप्लाई के लिए वेंडर का चयन करेगा। प्रमुख सचिव के मुताबिक मौजूदा समय में लगभग 2.70 लाख आउटसोर्स कार्मिक प्रदेश में कार्यरत हैं।सभी विभागों की आउटसोर्स से होने वाली भर्तियां निगम के माध्यम से संचालित होने पर कार्मिकों की संख्या 3.50 लाख से अधिक हो जाने की संभावना है।

    गौरतलब है कि पिछले वर्ष 20 सितंबर को आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के लिए शासनादेश जारी किया गया था। जिसमें आउटसोर्सिंग की भर्तियों के लिए चार श्रेणिया बनाई गई हैं।

    यह भी पढ़ें- केरल की तर्ज पर बदलेगी बिठूर की तस्वीर, गंगा किनारे 20 बीघे में बनेगा पंचकर्मा वेलनेस सेंटर

    श्रेणी एक के पदों के लिए 40 हजार रुपये, श्रेणी दो के पदों 25 हजार रुपये, श्रेणी तीन के पदों के लिए 22 हजार रुपये और श्रेणी चार के आउटसोर्स कार्मिकों के लिए 20 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित है। इसके अलावा अन्य सामाजिक सुरक्षा भी कर्मचारियों को मिलेंगी।

    खबरें और भी