Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के युवाओं को मुफ्त में दोना बनाने की मशीन दे रही योगी सरकार, जल्‍द करें अप्‍लाई

    Updated: Wed, 20 May 2026 09:45 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को स्वरोजगार के लिए नि:शुल्क सेमी मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन दे रहा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को नि:शुल्क मशीन।

    2. खादी ग्रामोद्योग बोर्ड दे रहा सेमी मोटराइज्ड दोना मशीन।

    3. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। आथिक रूप से कमजोर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने निश्शुल्क टूल किट्स वितरण योजना के तहत सेमी मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन देने निर्णय लिया है।

    जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एके गौतम ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून बोर्ड की upkvib.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    लाभार्थियों का चयन शासन द्वारा गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंट स्थित खादी ग्रामाेद्योग अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी का PWD को सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; तय समय में काम पूरा करना अफसरों की जिम्मेदारी