विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

QR कोड से शिकायतें दर्ज करा सकेंगी महिलाएं, निगरानी के लिए लखनऊ में बनेगा कमांड सेंटर

Published: Thu, 08 Oct 2026 09:43 PM (IST)

राज्य महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए एक ऐप और क्यूआर कोड तैयार कर रहा है, जिससे वे आसानी से शिकायत दर्ज करा सकेंगी।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. महिलाएं अब QR कोड स्कैन कर शिकायतें दर्ज करा सकेंगी।

  2. शिकायत दर्ज करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

  3. लखनऊ में कमांड सेंटर शिकायतों की ऑनलाइन निगरानी करेगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए राज्य महिला आयोग एप तैयार कर रहा है। जल्द ही क्यूआर कोड जारी किया जाएगा, जिसे स्कैन कर महिलाएं शिकायत दर्ज कर सकेगी। प्रदेशभर में होने वाली शिकायतों और उन पर कार्रवाई की निगरानी के लिए लखनऊ में कमांड सेंटर बनाया जाएगा।

प्रस्तावित व्यवस्था में महिला को शिकायत दर्ज कराने के लिए किसी कार्यालय या अलग माध्यम की तलाश नहीं करनी होगी। क्यूआर कोड स्कैन करने पर एक एप्लीकेशन खुलेगा, जिस पर वह अपनी शिकायत दर्ज कर सकेगी।

शिकायत संबंधित विभाग या अधिकारी तक पहुंचे और उस पर हुई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध हो, इसके लिए आनलाइन निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी। विशेष सेल शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर नजर रखेगा और जरूरत के अनुसार विभिन्न विभागों से समन्वय करेगा।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने आयोग द्वारा तैयार की जा रही इस व्यवस्था की जानकारी दी और आगामी कार्यों व प्राथमिकताओं पर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन लिया।

यह भी पढ़ें- यूपी बनेगा लॉजिस्टिक्स हब: चार जिलों में 14600 करोड़ का होगा निवेश, नई परियोजनाएं को भी मिली मंजूर