विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलकर खुशहाल हो जाएगा यूपी : अखिलेश

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Thu, 12 Mar 2015 07:53 PM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलकर उत्तर प्रदेश खुशहाल हो जाएगा। अखिलेश यादव आज दिन में सदन में बजट पर भाषण दे रहे थे।

News Article Hero Image

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलकर उत्तर प्रदेश खुशहाल हो जाएगा। अखिलेश यादव आज दिन में सदन में बजट पर भाषण दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रदेश में मुआवजा के लिए किसानों को लाठियां भी खानी पड़ी, सड़कों पर जमकर खून बहा और उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि हम ऐसी सड़क बना रहे हैं जिस पर चलकर प्रदेश खुशहाल हो जाएगा। हमारी सड़क पर किसी किसान को कोई एतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि बसपा के राज में प्रदेश के किसानों की जमीने लूटी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शहरों को फोर लेन सड़क से जोड़ा जा रहा है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि बसपा के लोग सिर्फ प्रतिमाओं का सपना देखते थे। इनकी पेंशन योजना मात्र 18 महीने के लिए थी। जनता ने इसीलिए बसपा को सत्ता से हटाया था। बसपा ने किसानों की जमीन पूंजीपतियों को दी। इनको मिठाई खिलाने के लिए हजारों एकड़ जमीनें बांटी गई। हमने सड़कों की स्थिति ठीक की है। हमारी सरकार सभी वर्गो के लिए काम कर रही है। हम इस वित्तीय वर्ष को किसान वर्ष के रूप में मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम पांच सौ नई एंबुलेंस खरीद रहे हैं। जल्द ही कुछ नए बड़े अस्पताल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही ललितपुर में सोलर प्लांट लगा रहे हैं। बुंदेलखंड में कृषि के साथ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देंगे। पराग संस्था को और मजबूत किया जाएगा। सरकार गन्ने के बकाए भुगतान की कोशिश कर रही है। हम गन्ना किसानो को पूरा भुगतान कराएंगे।

इसके बाद उनके निशाने पर केंद्र सरकार रही। उन्होंने कहा कि बिना उत्तर प्रदेश के मेक इन इंडिया संभव नहीं है। मेक इन इंडिया मेक इन यूपी भी होना चाहिये। इसके साथ ही केंद्र सरकार को पूर्वांचल पूर्वांचल विकास निधि को भी बढ़ाना होगा, जिसमें इन्होंने कटौती कर दी है। इसके बाद सीएम ने माहौल कुछ हल्का किया। उन्होंने कहा कि हमारे नेता विपक्ष अच्छे आदमी हैं, लेकिन यह गलत पार्टी में चले गये हैं।