Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: यूपी में प्रचंड शीतलहर का 'वार', 36 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, कब मिलेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी से राहत पढ़ें अपडेट

    Updated: Wed, 17 Jan 2024 08:11 AM (IST)

    यूपी में कोहरे व गलन से अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। 22 जनवरी तक शीतलहर चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। अलीगढ़ में भी सुबह घना को ...और पढ़ें

    कोहरे व गलन से राहत नहीं, 22 तक शीतलहर
    कोहरे व गलन से राहत नहीं, 22 तक शीतलहर

    HighLights

    1. कोहरे व गलन से राहत नहीं, 22 तक शीतलहर
    2. मेरठ लगातार दूसरे दिन भी सबसे सर्द जिला

    जागरण टीम, लखनऊ। प्रदेश में कोहरे और गलन का चक्र टूट नहीं रहा है। लगातार चौथे दिन मंगलवार को भी कई जिलों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दोपहर में धूप निकली, मगर सर्द हवा के आगे बेअसर ही रही। मेरठ फिर सबसे सर्द जिला रहा। यहां सोमवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान था, तो मंगलवार को यह 3.8 रहा।

    मुजफ्फरनगर का पारा 3.6 से उछलकर 5.2 डिग्री पर आ गया। अयोध्या और रायबरेली में भी एकाएक पारा करीब तीन डिग्री से लुढ़कते हुए पांच तक आ पहुंचा है। दूसरी कोहरे के चलते ट्रेनों और उड़ानों पर असर जारी रहा। कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। कई उड़ानें भी निरस्त करनी पड़ी हैं।

    ये भी पढ़ेंः Weather Updates Today: उत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा शीतलहर का सितम, 120 उड़ानें प्रभावित; इन राज्यों में बारिश की आशंका

    मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन ठंड से मामूली राहत के बाद गलन फिर बढ़ सकती है। 22 जनवरी तक शीतलहर प्रचंड रूप में चलती रहेगी। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि अभी ठंड ऐसे ही बनी रहेगी। पारे में मामूली उतार-चढ़ाव होते रहेंगे।

    Read Also: UP News: यूपी पुलिस के दारोगा ने दिया ऐसा धाेखा, कासगंज एसपी के सामने फूट-फूट कर रोई महिला, आत्महत्या की दी चेतावनी

    बुधवार से शुक्रवार तक सर्दी से हल्की राहत मिलने के आसार हैं। धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम पारा में वृद्धि दर्ज की जाएगी। हालांकि, शनिवार से फिर शीतलहर के चलते तापमान गिरेगा। 36 जिलों में अगले दो दिन कोहरा छाया रहेगा। मेरठ और आसपास के जिलों में घना कोहरा रहा।

    खबरें और भी

    Read Also: Ram Mandir: 22 जनवरी को पांच हजार मुस्लिम घर जलाएंगे दीपक, आगरा में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने बांटे दीप

    सूरज के नहीं हुए दर्शन

    सोमवार रात ग्यारह बजे से आया कोहरा सुबह करीब दस बजे तक रहा। सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में बारह बजे के करीब सूर्यदेव के दर्शन हुए। हालांकि मेरठ और बाकी अन्य जिलों में तीन बजे के करीब सूरज दिखाई दिया, लेकिन बादलों की लुकाछिपी में धूप बेअसर रही। शाम पांच बजे के बाद फिर से गलन शुरू हो गई।

    सोमवार की तुलना में कानपुर भी अधिक ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम पारा एक डिग्री गिरावट के साथ छह डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन शीत लहर चलती रही। सुबह सूरज भी नहीं निकला। इससे हल्के कोहरे के बावजूद सर्दी अधिक बनी रही। आगरा में गलन अधिक रही। सुबह घना कोहरा शहर में देखने को मिला।