UP Weather Today: चक्रवाती तूफान का प्रदेश में भी दिखेगा असर, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा, जिससे 28 अक्टूबर से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान का असर उत्तर प्रदेश पर।
28 अक्टूबर से पूर्वी यूपी में बेमौसम बारिश का दौर।
लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान का असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है।
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र तेजी से मजबूत होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है।
हल्की से मध्यम वर्षा लखनऊ और आसपास के जिलों में भी होने की संभावना है। इस दौरान करीब 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। बारिश का दौर 3ृ1 अक्टूबर तक बने रहने के पूर्वानुमान हैं। हालांकि, रविवार से मंगलवार तक मौसम साफ रहेगा।
28 अक्टूबर से बनेगा चक्रवाती तूफान
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खड़ी में 26 अक्टूबर की सुबह तक हल्के तूफान में परिवर्तित होने की पूरी संभावना है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए 27 अक्टूबर की सुबह और 28 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा।
ऐसे में 28 अक्टूबर की दोपहर से पहले आंध्र प्रदेश के बापटला एवं यनम तटों को पार करने की प्रबल संभावना है। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी दिखेगा। पूर्वी हिस्सों में तेज हवाओं संग भारी बारिश की संभावना है। 29 से 31 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से लेकर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
