विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: प्रदेश में 3 दिन तक साफ रहेगा मौसम, 28 अक्टूबर से 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Published: Sun, 25 Oct 2026 07:19 AM (IST)

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के कारण 28 अक्टूबर से यूपी में मौसम बदलेगा। कई जिलों में तेज हवाओं के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 28 अक्टूबर से यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज।

  2. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात से होगी भारी बारिश।

  3. तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी प्रदेशभर में ठंड।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवात की वजह से 28 अक्टूबर से मौसम में काफी बदलाव दिखने वाला है। यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं संग भारी बारिश की संभावना है। इससे प्रदेशभर में ठंड महसूस होगी और तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी।

बारिश और ठंडी हवाओं के इस दौर के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। खासकर रात और सुबह के समय गुलाबी ठंड की दस्तक हो सकती है। हालांकि शनिवार को नोएडा समेत दिल्ली से सटे जिलों में रात को हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई। 

प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक, आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 27 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन महीने के अंत में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

लखनऊ और उसके आस पास जिलों में तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। 28 अक्टूबर से शुरू होने वाला बारिश का दौर 30 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस मौसमी से पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में दिन के अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर में सहित कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है। ऐसे में ठंड महसूस की जा सकती है। सुबह और शाम गर्म कपड़े या फूल बांह के कपड़े पहनने की जरूरत हो सकती है।

यह भी पढ़ें- यूपी के 60 शहरों में आज से शुरू होगा PET एग्जाम, पहले दिन करीब 12 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा