Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    योगी सरकार ने शिक्षामित्रों के लिए जारी क‍िए 250 करोड़ रुपये, कब से म‍िलेगा बढ़ा हुआ मानदेय? 

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 06:24 PM (IST)

    योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि की है। इस महीने से उन्हें 18,000 रुपये मिलेंगे, जिसके लिए 250 करोड़ रुपये जारी किए गए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़कर 18,000 रुपये प्रति माह हुआ।

    2. योगी सरकार ने मानदेय भुगतान के लिए 250 करोड़ रुपये जारी किए।

    3. धनराशि का उपयोग केवल शिक्षामित्रों के मानदेय हेतु होगा।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों को इस माह से 18 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान के लिए 250 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

    यह बजट बेसिक शिक्षा निदेशालय के माध्यम से जारी किया गया है और सभी जिलों को धनराशि आवंटित कर दी गई है। इसी महीने से शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलने लगेगा।

    बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह धनराशि केवल शिक्षामित्रों के मानदेय के भुगतान के लिए ही इस्तेमाल की जाएगी। साथ ही, समग्र शिक्षा के तहत भी मानदेय की राशि जारी की जाएगी। जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि पूरी राशि एक साथ न निकालें, बल्कि जरूरत के अनुसार हर महीने राजकोष से धन निकाला जाए। अगली किस्त जारी होने से पहले संबंधित अधिकारियों को खर्च की गई रकम का उपयोगिता प्रमाण पत्र देना होगा।

     

    यह भी पढ़ें- यूपी में अब बिना सूचना नहीं कटेगी बिजली, माइनस बैलेंस पर भी मिलेगी राहत; अधिकारियों को सख्त निर्देश