Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में छात्रों को अधिक छात्रवृत्ति भुगतान मामले में NIC के जवाब का इंतजार, वसूली की तैयारी

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 01:59 AM (IST)

    छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में छात्रों को 3.5 करोड़ रुपये अधिक भुगतान के मामले में समाज कल्याण विभाग एनआईसी की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. छात्रवृत्ति योजना में 3.5 करोड़ रुपये अधिक भुगतान का मामला।

    2. समाज कल्याण विभाग एनआईसी की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा।

    3. छात्रों से अधिक दी गई रकम की वसूली की जाएगी।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में छात्रों को 3.5 करोड़ रुपये अधिक दिए जाने के मामले में समाज कल्याण विभाग को एनआइसी की रिपोर्ट का इंतजार है।

    इसके बाद ही अधिक भुगतान के मामले में कोई निष्कर्ष सामने आएगा। इस बीच शासन ने सभी जिलों से छात्रों की पात्रता, भुगतान की जानकारी मांगी गई है। इसके बाद अधिक दी गई छात्रवृत्ति की वसूली की जाएगी। इसके लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।

    लगभग 2400 छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में लगभग 3.5 करोड़ रुपये अधिक भुगतान करने का मामला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के लिए गले की हड्डी बन गया है। शासन ने इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारियों को छात्रों को नोटिस देकर भुगतान की गई अधिक रकम वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं।

    इसके लिए छात्रों को समय सीमा दी जाएगी। यदि छात्रों ने रकम वापस नहीं की गई तो, उसकी वसूली कानूनी तरीके से की जाएगी। एनआइसी से पूछा गया है कि छात्रों के भुगतान की सीमा की ''''कैपिंग'''' में कहां लापरवाही की गई, लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी के छुट्टी पर होने के कारण इसकी जानकारी अभी समाज कल्याण विभाग को मिल नहीं पाई है।

    समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह का कहना है कि अधिक भुगतान के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। छात्रों को पाठ्यकम के अनुसार छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की जाती है।

    ऐसे में पूरी प्रक्रिया की जांच की जा रही है। एनआइसी से अभी कोई जवाब नहीं आया है। छात्रवृत्ति योजना देख रहे उप निदेशक आनंद कुमार सिंह से भी जवाब मांगा गया है।

    खबरें और भी