Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: नौ RTO और 26 ARTO का तबादला, अरुण कुमार लखनऊ के नए आरटीओ

    Updated: Sat, 30 May 2026 10:18 PM (IST)

    परिवहन विभाग ने नौ संभागीय परिवहन अधिकारियों और 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नौ संभागीय परिवहन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया।

    2. अरुण कुमार वार्ष्णेय लखनऊ के आरटीओ (प्रशासन) बने।

    3. 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों का भी तबादला।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। परिवहन विभाग ने तबादला नीति के तहत शनिवार को नौ संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के स्थानांतरण का आदेश जारी किया। दो नव पदोन्नत आरटीओ को भी तैनाती दी गई है।

    आरटीओ (प्रशासन) आगरा अरुण कुमार वार्ष्णेय को आरटीओ (प्रशासन) लखनऊ बनाया गया है। 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) भी स्थानांतरित किए गए हैं।

    संभागीय परिवहन अधिकारियों में संजय कुमार तिवारी आरटीओ (प्रशासन) लखनऊ को आरटीओ (प्रशासन) आगरा, विश्वजीत प्रताप सिंह आरटीओ (प्रवर्तन) अयोध्या को आरटीओ (प्रशासन) अयोध्या, दिनेश कुमार सहायक परिवहन आयुक्त ( सड़क सुरक्षा व प्रदूषण नियंत्रण) मुख्यालय को आरटीओ (प्रवर्तन) अलीगढ़, संजय कुमार झा आरटीओ (प्रवर्तन) गोरखपुर को आरटीओ (प्रवर्तन) अयोध्या, रविकांत शुक्ला आरटीओ (प्रवर्तन) मीरजापुर को आरटीओ मुख्यालय, ऋतु सिंह आरटीओ (प्रशासन) अयोध्या को सहायक परिवहन आयुक्त ( सड़क सुरक्षा व प्रदूषण नियंत्रण) मुख्यालय, संजीव कुमार गुप्ता आरटीओ (प्रवर्तन) प्रयागराज को आरटीओ (प्रवर्तन) गोरखपुर तथा सुनील दत्त आरटीओ मुख्यालय को आरटीओ (प्रवर्तन) आजमगढ़ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

    नव पदोन्नत एआरटीओ (प्रशासन) प्रयागराज राजीव चतुर्वेदी को आरटीओ (प्रवर्तन) मीरजापुर तथा एआरटीओ (प्रवर्तन) द्वितीय दल मीरजापुर को आरटीओ (प्रवर्तन) प्रयागराज के पद पर नई तैनाती दी गई है।