Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में बनेगा एक और विश्वविद्यालय, योगी कैबिनेट से म‍िली स्वीकृति

    Updated: Mon, 04 May 2026 06:15 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है, जिसमें नोएडा की मेट्रो यूनिवर्सिटी को संचालन की अनुमति मिली है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों का दायरा बढ़ता जा रहा है। नोएडा स्थित मेट्रो यूनिवर्सिटी को संचालन की अनुमति पत्र (एलओपी) मिलने के साथ ही प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। इसके साथ ही फिरोजाबाद में अमरदीप विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आशय पत्र भी जारी किया गया है।

    कैबिनेट की स्वीकृति के बाद उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अमरदीप मेमोरियल ट्रस्ट को उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के तहत आशय पत्र (एलओआइ) दिया गया है।

    यह विश्वविद्यालय फिरोजाबाद के ग्राम पचवान में करीब 20.08 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित है। निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए न्यूनतम 20 एकड़ भूमि होना अनिवार्य है, जिसे संबंधित ट्रस्ट ने पूरा किया है। प्रस्ताव का मूल्यांकन उच्च स्तरीय समिति द्वारा किया गया। समिति की संस्तुति के बाद ही सरकार ने आशय पत्र जारी किया।

    वहीं मेट्रो यूनिवर्सिटी का आशय पत्र पहले जारी किया गया था, अब इसके संचालन के लिए अनुमति पत्र जारी किया गया है। निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालयों की बढ़ती संख्या से छात्रों को अपने ही जिले या आसपास उच्च शिक्षा के अधिक विकल्प मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें- भाजपा ने बंगाल-असम और पुडुचेरी में पार क‍िया बहुमत का आंकड़ा, यूपी के CM योगी आद‍ित्‍यनाथ का पहला र‍िएक्‍शन आया सामने

    खबरें और भी