Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में पॉलीटेक्निक काउंसिलिंग का तीसरा चरण खत्म, सरकारी संस्थानों की लगभग 94 प्रतिशत सीटें भरीं

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 12:41 PM (GMT+05:30)

    संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की पॉलीटेक्निक काउंसिलिंग के तीसरे चरण में राजकीय संस्थानों की 93.98% सीटें भर गईं, जिसमें 63,930 अभ्यर्थियों ने सीटें लॉ ...और पढ़ें

    यूपी में पॉलीटेक्निक काउंसिलिंग का तीसरा चरण खत्म।

    यूपी में पॉलीटेक्निक काउंसिलिंग का तीसरा चरण खत्म।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से चल रही पॉलीटेक्निक काउंसिलिंग का तीसरा चरण मंगलवार को समाप्त हो गया। तीसरे चरण में राजकीय पॉलीटेक्निक की 93.98 प्रतिशत सीटें फुल हो गईं हैं। 63,930 अभ्यर्थियों ने सीटें लॉक की।

    24 जुलाई तक अभ्यर्थी हेल्प डेस्क पर दस्तावेजों का सत्यापन करवा लें। 27 जुलाई से चौथे चरण की काउंसिलिंग होगी। काउंसलिंग के बारे में जानकारी के लिए परिषद की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in देखी जा सकती है।

    परिषद के सचिव एसके सिंह ने बताया कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द दस्तावेजों का सत्यापन करवा लें।

    प्रदेश के 156 राजकीय, 18 अनुदानित, 29 पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल तथा 162 निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश होंगे। मोहान रोड के राजकीय गोविंद बल्लभ पंत पॉलीटेक्निक, राजकीय पॉलीटेक्निक और राजकीय पॉलीटेक्निक की 90 प्रतिशत से अधिक सीटें भर गईं हैं। हीवेट पालीटेक्निक और लखनऊ पॉलीटेक्निक में 80 प्रतिशत सीटें फुल हो गई हैं।

    यह भी पढ़ें- एंटीबायोटिक व बच्चों की सीरप समेत 159 दवाओं के सैंपल फेल, हिमाचल, उत्तराखंड और गुजरात में बनी हैं अधिकतर दवाएं