Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Constable Recruitment 2025: 17 अगस्त से शुरू होगा दस्तावेजों का सत्यापन और पीएसटी

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:07 AM (IST)

    आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 के योग्य अभ्यर्थियों के लिए अभिलेख संवीक्षा (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) 17 अगस्त से शुरू होगा। ...और पढ़ें

    UP Police Constable Recruitment 2025 |

    UP Police Constable Recruitment 2025 |

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) 17 अगस्त से होगा।

    पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस संदर्भ में सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भर्ती बोर्ड के अनुसार डीवी व पीएसटी के लिए प्रवेश व आवेदन पत्र बोर्ड की वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

    अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए अपना प्रवेश और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि व स्थान पर संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की सलाह दी है। साथ ही स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

    यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस का अमानवीय रवैया; पनकी नहर में दो घंटे पड़ा रहा महिला का अर्धनग्न शव, सीमा विवाद में उलझी पुलिस ने बुलाया लेखपाल