Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • lucknow-city
LIVE BLOG

UP MLC Election Voting LIVE: यूपी एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म, कुल 55.24 प्रतिशत हुआ मतदान

UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ।

By Sakshi Gupta Fri, 23 Oct 2026 08:18 PM (IST)
UP MLC Chunav | उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव।

UP MLC Chunav | उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। UP MLC Election 2026 | उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से शुरू मतदान शाम 4 बजे समाप्त हो गया। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं।

इन सीटों पर कुल 14.81 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए। चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटिंग के दौरान कई जिलों में हंगामे हुए। सपा ने बीजेपी पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप भी लगाए।  

एमएलसी चुनाव की पल-पल की अपडेट्स LIVE BLOG में पढ़िए-

23 Oct 20268:18:19 PM

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर 79% मतदान

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार 79.01 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव से 5.07 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2020 में हुए पिछले चुनाव में 73.94 प्रतिशत मतदान हुआ था।

23 Oct 20267:01:40 PM

यूपी एमएलसी के लिए 55.24 प्रतिशत मतदान

यूपी एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। इन सीटों के लिए कुल 55.24 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक के लिए सबसे अधिक 79.01 प्रतिशत मतदान हुआ।

23 Oct 20265:42:24 PM

यूपी एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग खत्म

यूपी एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षत्र की सीट शामिल है। इन सीटों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। 

23 Oct 20264:22:57 PM

अखिलेश यादव ने मतदान किया

एमएलसी चुनाव के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से लोकतंत्र बचेगा, संविधान बचेगा।

23 Oct 20263:36:39 PM

बीजेपी पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप

MLC Chunav Voting LIVE: आगरा में BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा है। सपा प्रत्याशी ने कहा कि सरकारी कमीशनरी का दुरुपयोग हो रहा है।

23 Oct 20263:01:50 PM

फतेहपुर में विजयीपुर बूथ पर हंगामा

फतेहपुर के विजयीपुर बूथ पर इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव के दौरान हंगामा हुआ। सपा ने भाजपा पर सीसीटीवी बंद कर धांधली का आरोप लगाया, जबकि अधिकारियों ने इसे गलत बताया और मतदान जारी रखा।

23 Oct 20262:17:43 PM

MLC Chunav LIVE: अखिलेश ने भाजपा पर बूथ लूटने का लगाया आरोप

लगता है चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर, एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र पर, ये भाजपाई और उनके संगी-साथी फतेहपुर में बूथ लूटने आए हैं। आज चुनाव आयोग का अवकाश का दिन है क्या? चुनाव आयोग से कोई अपील नहीं क्योंकि अपील उससे की जाती है जिससे कोई उम्मीद हो। हम पूरे प्रदेश में ऐसे वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं व इनके आधार पर चुनाव व्यवस्था में घपलाकर रहे अधिकारियों पर एफ़आइआर करवाएंगे चाहे वो चुनाव आयोग के अधिकारी-कर्मचारी हों या उप्र प्रशासन के। घोर निंदनीय!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 23, 2026
23 Oct 20262:11:50 PM

MLC Chunav LIVE Voting: मुजफ्फरनगर में मतदान के बीच हंगामा

23 Oct 20261:29:42 PM

UP MLC Chunav LIVE: आगरा में सपाई-भाजपाई भिड़े

फतेहाबाद में शुक्रवार दोपहर एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र पर उस समय हंगामा हो गया, जब भाजपा कार्यकर्ताओं के बूथ के अंदर पहुंचने का आरोप लगा। आरोप है कि बूथ के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने के बाद बैलेट पेपर पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में निशान लगाए गए।

23 Oct 202612:56:48 PM

मतदाता सूची में सांसद अनुराग शर्मा का नाम नहीं

झांसी-इलाहाबाद विधान परिषद खण्ड स्नातक चुनाव की मतदाता सूची में भाजपा के सांसद अनुराग शर्मा का नाम नहीं है। आज सुबह जब वह अपने मतदान केन्द्र नैशनल हाफिज सिद्दीक इण्टर कॉलेज पहुंचे, तो मतदाता सूची में उनका नाम नहीं मिला।

WhatsApp Image 2026-10-23 at 12.54.31 PM

23 Oct 202612:45:06 PM

शिवपाल ने सपा की जीत का किया दावा

इटावा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव ने शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव में पार्टी के दोनों प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। 

23 Oct 202612:14:13 PM

यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए हो रहे मतदान के दौरान पूर्वाह्न 10:00 बजे अपने निर्धारित मतदेय स्थल, बूथ संख्या-224 (स्नातक), केंद्रीय विद्यालय, विकास खण्ड-2, गोमती नगर, लखनऊ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

WhatsApp Image 2026-10-23 at 12.12.25 PM

23 Oct 202612:00:26 PM

विजयीपुर बूथ में हंगामा, सपा का कैमरे बंद कर वोटिंग कराने का आरोप

फतेहपुर: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव के लिए जिले में 15 मतदान केंद्रों में 25 बूथ बनाए गये हैं। सुबह करीब दस बजे खागा विधानसभा क्षेत्र के विजयीपुर ब्लाक कार्यालय में बनें बूथ नंबर 159 में हंगामा शुरू हो गया। सपा के विधानसभा अध्यक्ष नरेश कोरी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धांधली की जा रही है।

23 Oct 202611:43:53 AM

फतेहपुर की खागा विधानसभा के बूथ संख्या 157 और 158 पर मतदान करने पहुंच रही मुस्लिम महिलाओं का बुर्का उठाकर चेहरा देखे जाने की शिकायत। संज्ञान ले चुनाव आयोग, मामले की तत्काल जांच कर महिला मतदाताओं की गरिमा का ध्यान रखते हुए नियमानुसार पहचान सत्यापन और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो। @ECISVEEP @ceoup @dmfatehpur

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 23, 2026
23 Oct 202611:23:50 AM

MLC Chunav LIVE: निर्दलीय प्रत्याशी की गाड़ी से दो लाख से ज्यादा बरामद

आजमगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक वाले वाहन से दो लाख 41 हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

 
23 Oct 202610:48:05 AM

झांसी-प्रयागराज स्नातक चुनाव में 10 बजे तक 3.75% मतदान

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान जारी है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक निर्वाचन क्षेत्र के 10 जिलों में कुल 9,926 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 2,64,233 मतदाताओं के सापेक्ष मतदान प्रतिशत 3.757 रहा।

23 Oct 202610:15:33 AM

सदर विधायक भूपेश चौबे ने डाला वोट

सोनभद्र: सदर विधायक भूपेश चौबे ने अपनी पत्नी तृप्ति चौबे के साथ स्नातक विधान परिषद चुनाव में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाते हुए मताधिकार का प्रयोग किया।

WhatsApp Image 2026-10-23 at 10.03.57 AM

23 Oct 20269:37:44 AM

UP MLC Chunav LIVE: रामगोपाल ने इटावा में डाला वोट

इटावा में सपा नेता रामगोपाल यादव ने सुबह-सुबह ही वोट डाला। उधर, लखनऊ में भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने भी मतदान किया।

23 Oct 20269:35:54 AM

अमरोहा में सात मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू 

अमरोहा: शुक्रवार सुबह आठ बजे से शिक्षक विधायक चुनाव के लिए मतदान का कार्य शुरू हो गया। यह शाम चार बजे तक चलेगा। पहचान पत्र देखने के बाद ही मतदाताओं को केंद्र में जाने की अनुमति दी जा रही है। सुबह से ही डीएम डा.नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का हाल जानने निकले हैं।

WhatsApp Image 2026-10-23 at 9.29.20 AM

23 Oct 20269:34:24 AM

MLC चुनाव का मतदान शुरू, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक का मतदान शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया। शहर के देवी रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ का जिलाधिकारी डॉ., इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद, एडीएम श्यामलता आनंद ने निरीक्षण किया। जिले में 25 बूथ बनाए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-10-23 at 9.33.39 AM

23 Oct 20269:25:38 AM

संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को संभल जिले के सात मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। शिक्षक मतदाता वोट की आहुति देकर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने लगे। मतदान केंद्रों पर निगरानी भी कड़े प्रबंध रहे।

23 Oct 20268:57:24 AM

अंबेडकरनगर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू

अंबेडकरनगर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए नौ बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। अकबरपुर में 694, कटेहरी 207, भीटी 137, भियांव 215, जलालपुर 373, रामनगर 256,जहांगीरगंज 149, टांडा 512, बसखारी में 348 मतदाता हैं। मतगणना 27 अक्टूबर की होगी।

WhatsApp Image 2026-10-23 at 8.36.06 AM

23 Oct 20268:54:37 AM

मीरजापुर में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के लिए सुबह आठ बजे से मतदान आरंभ हो गया, जो शाम चार बजे तक होगा। जनपद में 32 मतदान केंद्र और उनके 44 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-10-23 at 8.09.26 AM

23 Oct 20268:54:32 AM

गाजीपुर में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 70 बूथों पर मतदान शुरू

UP MLC Election Voting: वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम चार बजे तक चलेगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 56,477 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

23 Oct 20268:52:42 AM

आजमगढ़ में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश विधान परिषद गाेरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन-2026 के लिए मतदान सभी 23 केंद्रों पर शुरू हो गया है। जिले के 22 ब्लॉक मुख्यालय एवं शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज सहित कुल 23 बूथों पर सुबह आठ से चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव में कुल 8,592 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

WhatsApp Image 2026-10-23 at 8.43.00 AM

23 Oct 20268:51:50 AM

शिक्षक-स्नातक चुनाव में सपा की जीत का दावा

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने पार्टी प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। 

23 Oct 20268:50:07 AM

मुरादाबाद में 17 प्रत्याशियों की किस्मत होगी तय

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में वोटिंग शुरू हो गई। जिले के 12 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। सदर तहसील में बने बूथ संख्या 76 पर केजीके इंटर कॉलेज में प्रवक्ता श्रीपाल सिंह ने पहला वोट डाला।

WhatsApp Image 2026-10-23 at 8.10.15 AM

23 Oct 20268:16:48 AM

UP Vidhan Parishad Election 2026: वोटिंग में नोटा का ऑप्शन नहीं

विधान परिषद चुनाव में चुनाव चिह्न नहीं होते और नोटा का विकल्प भी लागू नहीं है। मतपत्र पर पसंद के प्रत्याशी के नाम के सामने प्राथमिकता अंक में लिखनी होगी।

23 Oct 20268:11:27 AM

MLC Election Voting 2026 LIVE: मतदान के लिए ले जाएं ये डॉक्यूमेंट

मतदान के लिए मतदाता को फोटो और पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके न रहने पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट सहित आयोग द्वारा मान्य वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर पहचान स्थापित की जा सकती है।

23 Oct 20268:10:57 AM

UP MLC Election 2026 LIVE : सुबह 8 बजे से मतदान शुरू

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 74 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 78 प्रत्याशी मैदान में हैं। लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 3,13,531 मतदाताओं के लिए 415 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वाराणसी स्नातक क्षेत्र में 2,88,622 मतदाता 327 मतदेय स्थलों पर वोट डालेंगे।

23 Oct 20268:10:30 AM

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में ये क्षेत्र शामिल

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर चुनाव होगा। कानपुर नगर, कानपुर देहात व उन्नाव को छोड़कर बाकी सभी जगह मतदान होगा। ये जिले कानपुर खंड स्नातक व कानपुर खंड शिक्षक क्षेत्र में आते हैं जिनके सदस्यों का कार्यकाल फरवरी 2029 तक है।

23 Oct 20268:10:01 AM

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में ये जिले शामिल

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी सीट शामिल हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us