विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सब्सिडी का लाभ पाने के लिए LPG उपभोक्ताओं को कराना होगा ई-केवाईसी, मोबाइल एप से पूरी कर सकेंगे प्रक्रिया

Published: Sat, 26 Sep 2026 06:48 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में लगभग 50 लाख रसोई गैस उपभोक्ता अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने के कारण सब्सिडी खोने के खतरे में हैं।

50 लाख LPG उपभोक्ताओं पर सब्सिडी बंद होने का खतरा।

50 लाख LPG उपभोक्ताओं पर सब्सिडी बंद होने का खतरा।

HighLights

  1. 50 लाख यूपी LPG उपभोक्ताओं ने नहीं कराई KYC।

  2. सब्सिडी जारी रखने के लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि।

  3. मोबाइल ऐप या एजेंसी से पूरी करें KYC प्रक्रिया।

जागरण संवाददता, लखनऊ। यूपी में LPG गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है। ऐसा न कराने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी से वंचित होना पड़ सकता है।

प्रदेश के पचास लाख उपभोक्ताओं को केवाईसी न कराना महंगा पड़ सकता है। इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के 50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने अब तक अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है।

गैस कंपनियों की ओर से लगातार जागरूक किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता इस प्रक्रिया को पूरा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। कंपनियों ने केवाईसी पूरी कराने के लिए 30 सितंबर तक की समयसीमा निर्धारित की है।

इसके बाद पहली अक्टूबर से केवाईसी नहीं कराने वाले पात्र उपभोक्ताओं की सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। अभी तक कुल एक करोड़, 20 लाख 35 हजार उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी करा ली है।

कंपनियों के निर्देश के अनुसार, 30 सितंबर तक केवाईसी पूरी कराने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद पहली अक्टूबर से केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।

मोबाइल एप और गैस एजेंसी से करा सकते हैं प्रक्रिया

उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल एप अथवा अधिकृत गैस एजेंसी के माध्यम से केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

गैस कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते केवाईसी करा लें, जिससे सब्सिडी से संबंधित किसी परेशानी से बचा जा सके।

समय सीमा एक नजर में

  • केवाईसी कराने की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
  • प्रभावी तिथि: एक अक्टूबर 2026
  • प्रभावित उपभोक्ता: केवाईसी पूरी नहीं कराने वाले पात्र उपभोक्ता
कंपनी का नाम केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ता
इंडियन ऑयल (IOCL) 27.57 लाख
एचपीसीएल (HPCL) 6.40 लाख
बीपीसीएल (BPCL) 15.92 लाख
कुल (Total) 49.89 लाख

उपभोक्ताओं से अपील है कि 30 सितंबर के पहले हर हाल में केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ले ताकि किसी भी परेशानी से बच सके। -संजय भंडारी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं स्टेट हेड, इंडियन ऑयल।

उपभोक्ताओं को केवाईसी कराने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। अभी भी बड़ी संख्या में पात्र उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कराया है। 30 सितंबर के बाद गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। -राकेश माहेश्वरी, स्टेट हेड, एचपीसीएल।

केवाईसी पात्र उपभोक्ताओं के लिए बेहद जरूरी है। 30 सितंबर तक समय रहते सभी उपभोक्ता केवाईसी अवश्य करवा लें। अन्यथा सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। -राकेश कुमार, स्टेट हेड, बीपीसीएल।

यह भी पढ़ें- यूपी में ई-केवाईसी न कराने वाले रसोई गैस उपभोक्ताओं की बढ़ेगी टेंशन, अक्टूबर से महंगा मिलेगा सिलिंडर