यूपी : ITI में प्रवेश के आवेदन की डेट बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई; सुधार के लिए मिलेगा 48 घंटे का मौका
राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त से बढ़ाकर 7 अगस्त कर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
आईटीआई आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी।
अभ्यर्थियों को आवेदन सुधारने के लिए 48 घंटे मिलेंगे।
राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश का अवसर।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ ) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि चार से बढ़ाकर सात अगस्त कर दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी सात अगस्त की रात्रि 12 बजे तक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in पर आनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकेंगे।
विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग व एससीवीटी के अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के हितों को देखते हुए आवेदन की अवधि बढ़ाई गई है।
यह सुविधा प्रदेश के राजकीय और निजी आइटीआइ में संचालित विभिन्न व्यवसायों के साथ-साथ टाटा टेक्नोलाजी के सहयोग से 211 राजकीय संस्थानों में संचालित 10 दीर्घकालीन व्यवसायों और पीपीपी माडल पर संचालित संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए भी लागू होगी।
दिया जाएगा अतिरिक्त अवसर
आवेदन भरने के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी से कोई त्रुटि हो जाती है तो उसे सुधारने के लिए 48 घंटे (दो दिन) का अतिरिक्त अवसर भी दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश परिषद की वेबसाइट पर ई-फार्म के रूप में उपलब्ध हैं।
प्रवेश पंजीकरण शुल्क सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपये, जबकि सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी स्टार्टअप समिट में जुटेंगे इनक्यूबेटर्स और इन्वेस्टर, अगस्त तक होगा रजिस्ट्रेशन; विभाग ने जारी किया नोटफिकेशन
आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी एससीवीटी, अलीगंज, लखनऊ के हेल्प डेस्क नंबर 0522-4150500, 7897992063, दूरभाष 0522-2336115, व्हाट्सएप 9628372929 अथवा ई-मेल [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।
