GST अफसरों के कैडर पुनर्गठन और पदनाम बदलने की मांग जल्द होगी पूरी, ब्रजेश पाठक ने दिया आश्वासन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन के अधिवेशन में अधिकारियों की कैडर पुनर्गठन, पदोन्नति और पदनाम बदलने की मांगों को गंभीरता ...और पढ़ें

GST अफसरों के कैडर पुनर्गठन और पदनाम बदलने की मांग जल्द होगी पूरी: ब्रजेश पाठक।
HighLights
उप मुख्यमंत्री ने जीएसटी अधिकारियों की मांगों पर दिया आश्वासन।
कैडर पुनर्गठन, पदोन्नति, पदनाम बदलने की मांगें होंगी पूरी।
जीएसटी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष विजय सिंह बिसेन चुने गए।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन के 55वें वार्षिक अधिवेशन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के कुल राजस्व में आधे से अधिक का योगदान करने वाल राज्य कर विभाग के अधिकारियों की मांगों को गंभीरता से आगे बढ़ाया जाएगा।
अधिकारियों का कैडर पुनर्गठन किया जाना जरूरी है। काडर पुनर्गठन के साथ ही समय से पदोन्नति व पदनाम बदलने की मांग को भी पूरा कराया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी।
रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एसोसिएशन के 55वें वार्षिक अधिवेशन में उप मुख्यमंत्री ने जीएसटी अधिकारियों से कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था का सबसे पावरफुल संस्थान जीएसटी है। जीएसटी संग्रह में हम देश में दूसरे स्थान पर हैं। जीएसटी अधिकारियों का सम्मान होना चाहिए। एसोसिएशन की मांगों को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पुराने जमाने के बैरंग चिट्ठी की तरह मांगे आगे बढ़ाएंगे, इस चिट्ठी की 100 प्रतिशत गारंटी होती थी जिसके नाम भेजी गई है उसे अवश्य मिल जाएगी। बिना किसी अधिकारी का नाम लिए राज्य कर अधिकारियों को सांत्वना दिया कि गलत तरीके से बैड इंट्री देना वाला भी दंडित होगा। यह भी कहा कि काम के दौरान कोई तनाव न लें।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप शुक्ला तथा महासचिव अरुणेश सिंह ने उप मुख्यमंत्री को मांग पत्र दिया। जिसमें कैडर पुनर्गठन, अपर आयुक्त ग्रेड-एक के स्वीकृत पदों पर नियम विरूद्ध आईएएस अधिकारियों की तैनाती नहीं करने, विभाग के अधिकारियों को वर्ष 2024-25 तथा 2025-26 में दिए गए अतार्किक दंड और प्रतिकूल प्रविष्टि को समाप्त करने, राज्य कर के अधिकारियों को प्रोविंशियल रेवेन्यू सर्विसेज काडर देने की मांग प्रमुखता से शामिल है।
खबरें और भी
विजय सिंह बिसेन चुने गए एसोसिएशन के नए अध्यक्ष
शाम को मतदान के माध्यम से एसोसिएशन की नई प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर विजय सिंह विसेन और महासचिव के पद पर मनोज कुमार मिश्रा चुनाव जीते। उपाध्यक्ष पद पर धीरज राय, रणंजय यादव तथा नीरज कुमार निर्वाचित हुए। मिथिलेश शुक्ला संरक्षक, प्रशांत सक्सेना ऑडिटर, संदीप कुमार कोषाध्यक्ष, पारुल राजवंशी, साहिल वर्मा, अरविन्द अवस्थी व दिव्या शुक्ला संयुक्त सचिव चुनी गईं।