विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के चकबंदी व‍िभाग में बड़े पैमाने पर होंगे कर्मचार‍ियों के तबादले, शासन को ल‍िखा गया पत्र 

Published: Tue, 12 May 2026 09:45 PM (IST)

चकबंदी विभाग में कर्मचारियों के तबादले 15 जुलाई के बाद किए जाएंगे। यह निर्णय प्रदेश में चल रहे प्रारंभिक चकबंदी ...और पढ़ें

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ।- फाइल फोटो

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ।- फाइल फोटो

HighLights

  1. चकबंदी विभाग में कर्मचारियों के तबादले 15 जुलाई के बाद होंगे।

  2. कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही के कारण स्थानांतरण टाले गए।

  3. चकबंदी कार्य 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य।

राज्‍य ब्‍यूरो, लखनऊ। चकबंदी विभाग में तैनात कर्मचारियों के तबादले 15 जुलाई के बाद होंगे। चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रारंभिक चकबंदी योजना के पुष्टिकरण के उपरांत कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही की जा रही है।

इसलिए चकबंदी लेखपाल, सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदी अधिकारी व अन्य कर्मियों के स्थानांतरण होने से कार्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई तक चकबंदी का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के तबादले को लेकर शासन को पत्र लिखा गया है। उल्लेखनीय है कि तबादला नीति के अनुसार 31 मई तक सभी विभागों में तबादले किए जाने हैं।

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत: लखनऊ स्टेशन पर ब्लॉक से 15 मई से 23 जून तक ट्रेनें प्रभावित, 12 का बदला रूट