Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन टीम में किया बदलाव, छह नए सचिव नियुक्त

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:58 PM (IST)

    कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन में बदलाव करते हुए छह नए एआईसीसी सचिव नियुक्त किए हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्र ...और पढ़ें

    कांग्रेस ने संगठनात्मक टीम में किया बदलाव।

    कांग्रेस ने संगठनात्मक टीम में किया बदलाव।

    HighLights

    1. कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए छह नए सचिव नियुक्त किए।

    2. नए सचिव प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ संबद्ध होंगे।

    3. कुछ पुराने सचिवों को पद से हटा दिया गया है।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है। पार्टी ने अभिषेक दत्त, कुनाल चौधरी, जगदीश चंदर जांगिड़, संजीव आर्य, वरुण चौधरी और अब्दुल हन्नान को एआईसीसी का सचिव नियुक्त किया है। इन्हें प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ संबद्ध किया गया है।

    वहीं सचिव के पद पर नियुक्त धीरज गुर्जर, निलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी, सत्यानारायण पटेल और तौकीर आलम की छुट्टी कर दी गई है।

    अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नए सचिव प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का सहयोग करेंगे। पार्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

    कांग्रेस पिछले लंबे समय से राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन में बदलाव की तैयारी कर रही थी। इसी सिलसिले में यह नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश प्रभारी ने बीते माह इस बात के संकेत दिए थे कि अगस्त में पार्टी संगठनात्मक बदलाव करेगी। उन्होंने अगस्त माह में ही प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के भी संकेत दिए हैं।

    WhatsApp Image 2026-08-06 at 23.47.39

    उन्होंने पिछली चार अगस्त को लखनऊ दौरे में संगठनात्मक बदलाव को लेकर नेताओं की राय भी ली थी। इससे पहले उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ बैठक कर प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर भी मंथन किया था।

    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पिछले एक वर्ष से अधिक समय से संगठन सृजन अभियान चला रही है। अभियान के तहत पार्टी ने जिलों की कार्यकारिणी तो तैयार कर ली है, लेकिन कांग्रेस नेताओं में चल रही खींचतान के चलते प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जा सका है। छह नए सचिवों की नियुक्ति के बाद उम्मीद की जा रही है कि इसी माह प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'बाढ़ राहत में न हो ढिलाई, तटबंधों की बढ़ाएं सुरक्षा'; CM योगी ने प्रभावित परिवारों को पट्टा-आवास देने के दिए निर्देश