यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Budget Session: इस बार 11 दिन चलेगा विधानमंडल का बजट सत्र, 18 फरवरी से होगा शुरू… कार्यक्रम जारी
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र इस बार 11 दिन चलेगा जिसकी शुरुआत 18 फरवरी से होगी। 20 फरवरी को सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी। विधान स ...और पढ़ें

HighLights
- विधान सभा सचिवालय ने जारी किया कार्यक्रम
- 20 फरवरी को पेश होगा वर्ष 2025-26 का बजट
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। इस बार विधानमंडल का बजट सत्र 11 दिन चलेगा। सत्र की शुरुआत 18 फरवरी से होगी। 20 फरवरी को सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी।
विधान सभा सचिवालय ने गुरुवार को पांच मार्च तक का तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। हालांकि, इसे घटाने व बढ़ाने का अधिकार कार्य मंत्रणा समिति को है। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक 17 फरवरी को होगी।

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन 18 फरवरी मंगलवार को 11 बजे विधानमंडल के दोनों सदनों विधान सभा व विधान परिषद की संयुक्त बैठक होगी। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संयुक्त सदन को संबोधित करेंगी।
दोपहर साढ़े 12:30 बजे औपचारिक कार्य, अध्यादेश, अधिसूचना, नियम आदि सदन के पटल पर रखे जाएंगे। 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 20 फरवरी को 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।
21 फरवरी को फिर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इसके बाद विधायी कार्य होंगे। 22 व 23 फरवरी को शनिवार व रविवार को बैठक नहीं होगी। 24 फरवरी सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय पर साधारण चर्चा व विधायी कार्य होंगे। 25 फरवरी को भी बजट पर चर्चा व विधायी कार्य होंगे।
26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवकाश के कारण बैठक नहीं होगी। 27 व 28 फरवरी को भी बजट पर चर्चा व विधायी कार्य होंगे। एक व दो मार्च को शनिवार व रविवार के कारण सदन नहीं चलेगा। तीन व चार मार्च को भी बजट पर चर्चा व अन्य विधायी कार्य होंगे। सरकार पांच मार्च को बजट पास कराएगी।
खबरें और भी
इन दो अध्यादेश के आएंगे प्रतिस्थानी विधेयक
- उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास (संशोधन) अध्यादेश, 2025
- संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (संशोधन) अध्यादेश, 2025
यह भी पढ़ें: UP News: सीएम योगी ने गोरखपुर में किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण, कहा-यह प्रदेश के लिए लोकप्रिय मॉडल बनेगा