Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Budget 2025: बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी बजट को बताया जनहित विरोधी, कहा- भाजपा की नीतियों से बहुजन समाज बदहाल

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 02:52 PM (IST)

    यूपी सरकार ने 2025-26 के लिए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का बजट पेश किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बजट की आलोचना करते हुए कहा है कि यह व्याप ...और पढ़ें

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना। जागरण
    बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना। जागरण

    HighLights

    1. बजट 2025 को लेकर मायावती ने जताई नाराजगी
    2. कहा- बजट भी पेट भरे मध्यम वर्ग के तुष्टीकरण वाला है

     डिजिटल डेस्क, लखनऊ। योगी सरकार गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट पेश क‍िया। योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के ल‍िए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का बजट पेश क‍िया है, जो वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है। योगी सरकार ने बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं व बच्चों का भी ध्‍यान रखा है। बजट पेश होने के बाद से ही विपक्ष योगी सरकार को घेरने में जुटी है।

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यूपी सरकार द्वारा विधानसभा में आज पेश 2025-26 का बजट यदि व्यापक जनहित व जनकल्याण का ज्यादा होता तो यह बेहतर होता, जबकि महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन को दूर करने व आमजन की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के प्रति पर्याप्त सरकारी नीयत-नीति का अभाव। सही विकास कैसे संभव?

    उन्होंने आगे लिखा कि कुल मिलाकर, यूपी भाजपा सरकार का बजट भी पेट भरे मध्यम वर्ग के तुष्टीकरण वाला है, जबकि सरकारों की असली चिन्ता व संवैधानिक दायित्व करोड़ों परिवारों की दरिद्रता को दूर करके सुख-चैन पहुँचाने वाला सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय के उद्देश्य की पूर्ति का होना चाहिए। ऐसा ना होना चिन्तनीय।

    इसे भी पढ़ें- UP Budget 2025: 'एक बड़े घोटाले की पटकथा है बजट', श‍िवपाल बोले- 2027 में रखा जाएगा सभी वर्गों का ध्‍यान

    कहा कि उत्तर प्रदेश के शहर, गाँव, क्षेत्र एवं समाज बुनियादी सुविधाओं के अभाव व अनेकों विषमताओं से जूझ रहे हैं तथा लोगों को जब सड़क, पानी, स्कूल, अस्पताल, रोजी-रोजगार के बेहतर व्यवस्था करने की माँग है तब उन्हें दूसरे सपने दिखाना यह समस्या का सही समाधान नहीं।

    खबरें और भी

    बजट के बाद प्रसन्न मुद्रा में सीएम योगी व अन्य मंत्री। फोटो- एक्स


    मायावती ने लिखा कि भाजपा से पहले यूपी बदहाल था, यह दावा उचित नहीं, क्योंकि बीएसपी की मेरी सरकार में जनहित व जनकल्याण तथा अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में हर स्तर पर कानून द्वारा कानून का बेहतरीन राज था, जिसे लोग अब तरस रहे हैं, जबकि भाजपा की नीतियों से बहुजन समाज बदहाल है।

    इसे भी पढ़ें- UP Budget 2025: योगी सरकार ने खोला प‍िटारा, यूपी की मेधावी छात्राओं के ल‍िए क‍िया ये बड़ा एलान

    शिवपाल ने साधा निशाना

    सपा के महासच‍िव शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के बजट पर कहा क‍ि यह बजट बीजेपी की एक बड़े घोटाले की पटकथा है। अगर यही विकास है तो जनता को अंधकार से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए और इसलिए मैं इस बजट को पूरी तरह से खारिज करता हूं।