भाजपा उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन को लेकर दिल्ली में तावड़े संग बैठे पंकज चौधरी व धर्मपाल, चुनाव की तैयारी
UP BJP: बूथ सम्मेलन, संत रविदास समरसता संकल्प अभियान और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पार्टी ने दिग्गजों को मैदान में उतारा, लेकिन पार्टी को यह चिंता भ ...और पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
HighLights
प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री की राष्ट्रीय महामंत्री संग बैठक\
क्षेत्रीय अध्यक्षों को भी दिल्ली बुलाया गया, समीकरण साधने पर मंथन
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में संगठन को नई धार और दिशा देने के लिए भाजपा अंतिम चरण की बैठक कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के साथ बैठे।
उत्तर प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों की टीम बनाने के लिए जातीय और स्थानीय समीकरणों पर मंथन किया गया। निगम, आयोग और बोर्ड के पदाधिकारियों के नामों को परखा गया। अगस्त के अंत तक पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। भाजपा ने 25 जून को प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की थी। चार और पांच जून राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिन के दौरे पर लखनऊ आए थे, जहां संगठन की कार्यसंस्कृति को लेकर गहन मंथन हुआ।
इस बीच बूथ सम्मेलन, संत रविदास समरसता संकल्प अभियान और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पार्टी ने दिग्गजों को मैदान में उतारा, लेकिन पार्टी को यह चिंता भी सता रही है कि विधान सभा चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं बचा है और दूसरी तरफ क्षेत्रीय संगठन सात साल से बदला नहीं जा सका।
जातीय समीकरणों को धार देते हुए पार्टी इस माह संगठन का काम पूरा करके पदाधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारियां देकर मैदान में उतार देगी। भाजपा यह समझ रही है कि सपा और कांग्रेस जेन-जी व मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों को गर्माकर राजनीतिक घेरेबंदी में जुटी हैं, ऐसे में पार्टी को हर परिस्थिति में विरोधी दलों को बैकफुट पर रखने के लिए नए नैरेटिव भी गढ़ने पड़ेंगे और इसका जिम्मा कार्यकर्ताओं पर होगा।