Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल से जल्द इस्तीफा देंगे UP BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी, अब उत्तर प्रदेश भाजपा पर पूरा फोकस

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sun, 07 Jun 2026 07:26 PM (GMT+05:30)

    UP BJP News: पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 को लेकर लगातार जनपदों के दौरे पर जाने का कार्यक्रम भी फाइनल कर रहै हैं। ...और पढ़ें

    भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी

    भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी 

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश के जिलों का शीघ्र ही दौरा शुरू करेंगे भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष

    2. भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मिशन 2027 को लेकर बेहद गंभीर

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी का फोकस मिशन 2027 पर है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले सभी 75 जिलों के संगठन को मजबूती देने के लिए पंकज चौधरी जल्द ही प्रदेश का दौरा शुरू करेंगे। प्रदेश का दौरा शुरू करने से पहले पंकज चौधरी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे।

    नरेन्द्र मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अभी लगातार दिल्ली और लखनऊ के बीच दौरा कर रहे हैं। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय का काम संभालने के साथ उत्तर प्रदेश भाजपा के मुखिया पद पर काबिज पंकज चौधरी अपनी टीम यानी भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से उत्तर प्रदेश की पूरी इकाई घोषित होने के बाद से पंकज चौधरी का काम और दौरा प्रदेश में काफी बढ़ जाएगा।
    पंकज चौधरी भाजपा उत्तर प्रदेश की इकाई की घोषणा से पहले ही मंत्रालय का काम छोड़ने का मन बना चुके हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी पंकज चौधरी को लखनऊ का लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर आवास आवंटित कर दिया है, जिससे कि उनको स्थायित्व मिले। वह लखनऊ प्रवास के दौरान काफी काम अपने सरकारी आवास से भी निपटा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- यूपी के 89 जिलों का दौरा करेंगे पंकज चौधरी, 2027 चुनाव की तैयारी में मथेंगे प्रदेश


    पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 को लेकर लगातार जनपदों के दौरे पर जाने का कार्यक्रम भी फाइनल कर रहै हैं। प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भाजपा और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा होने के कारण उनके ऊपर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं। वह केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का पद छोड़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- यूपी में संगठन मजबूत करने निकलेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, तीन दिनों में 6 जिलों का करेंगे दौरा

    खबरें और भी